डूंगरपुर में ईद मिलादुन्नबी और राखी पर्व के अवसर पर एमएमबी ग्रुप ने 50 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन किट वितरित किए।
डूंगरपुर में ईद मिलादुन्नबी और राखी पर्व के अवसर पर एमएमबी ग्रुप ने सामाजिक सौहार्द और सेवा की मिसाल पेश करते हुए रविवार को सभी समुदायों के 50 जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन किट वितरित किए।
.
ग्रुप की ओर से मस्तान बाबा की याद में वर्ष 2007 से चलाए जा रहे ‘खिदमत-ए-खल्क’ अभियान के तहत यह पहल की गई।
ग्रुप के अनुसार, अभियान के जरिए अब तक 27 हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक राशन किट पहुंचाई जा चुकी हैं।
बिना भेदभाव जरूरतमंदों की सेवा
ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि ‘खिदमत-ए-खल्क’ अभियान का उद्देश्य जाति और धर्म का भेदभाव किए बिना जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। भामाशाहों के सहयोग से लगातार इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।
रक्तदान से स्वच्छता अभियान तक
एमएमबी ग्रुप केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं है। ग्रुप की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान भी आयोजित किए जाते हैं। स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया है। ग्रुप से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी सेवा गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।
पूर्व राज्य मंत्री ने सराहा सेवा कार्य
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान, समाजसेवी रोशनी बारोठ, कमलेश बामनिया, गिरीश जोशी, प्रियांशु दर्जी, विक्रांत चौबीसा, संदीप सेठिया, सोनू दर्जी और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान ने एमएमबी ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मस्तान बाबा की याद में ग्रुप समाज सेवा के क्षेत्र में पूरे संभाग में अनूठी मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने इस अभियान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
सहयोग करने वाले भामाशाहों का जताया आभार
ग्रुप ने राशन वितरण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इनमें हाजी इश्तियाक मकरानी आगरा, इफ्तेखार अहमद कुरैशी, फखरी मामा, जयेश मकात, जितेंद्र कटारा, हाजी मोहम्मद शरीफ चावड़ा, अतिक मकरानी, जोयब पटेल, रिजवान खान (थानाधिकारी पाटन-बांसवाड़ा), इमरान मकरानी उदयपुर, तन्मय भट्ट, मोहम्मद अली दिल्ली और अकरम शामिल हैं।