गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय SIT गठित, पुलिस करेगी क्राइम सीन का रीक्रिएशन

Published on 17 सित॰ 2026

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए सनसनीखेज हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. महिला बाइकर शिवानी ‘सिया’ चौहान को कार से टक्कर मारने के इस चर्चित मामले की तह तक जाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने 5 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है.

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए सनसनीखेज हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. महिला बाइकर शिवानी ‘सिया’ चौहान को कार से टक्कर मारने के इस चर्चित मामले की तह तक जाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने 5 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है.

author-image

New Update

gurugram hit and Run Case


Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर हुए सनसनीखेज हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. महिला बाइकर शिवानी ‘सिया’ चौहान को कार से टक्कर मारने के इस चर्चित मामले की तह तक जाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने 5 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन किया है. इस एसआईटी की कमान महिला अपराध शाखा की एसीपी सुशीला को सौंपी गई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों, कल्याण बैंसला और लवनीश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है.

अदालत में पेशी और पुलिस कस्टडी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. पेशी के दौरान दोनों आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे. पुलिस ने कोर्ट के सामने दलील दी कि हादसे की कड़ियों को जोड़ने के लिए सीन ऑफ क्राइम का रीक्रिएशन करना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही वारदात के वक्त गाड़ी में और कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसकी भी गहन पूछताछ की जानी है.

Gurugram's Golf Course road hit-and-run case | SIT has been formed to investigate the case. The SIT will investigate under the supervision of an ACP.

— ANI (@ANI) September 16, 2026

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: ओडिशा के जगतसिंहपुर में नदी में डूबने से चार लोगों की मौत, फायर सर्विस ने बरामद किए शव

बचाव पक्ष के वकील ने किया कस्टडी का विरोध

दूसरी ओर, सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने पुलिस कस्टडी का कड़ा विरोध किया. वकीलों ने पुलिस द्वारा लगाई गई हत्या के प्रयास (धारा 109) पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह धारा मीडिया प्रेशर में लगाई गई है. बचाव पक्ष की दलील थी कि हत्या की कोशिश जैसा गंभीर आरोप साबित करने के लिए कोई ठोस वजह या मकसद (मोटिव) होना चाहिए, जो इस केस में अब तक सामने नहीं आया है. साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि बाइक सवार ने हेलमेट और ऐसे कपड़े पहने थे, जिससे हादसे के वक्त उसकी पहचान पुरुष या महिला के रूप में करना मुमकिन नहीं था.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर राइडिंग के दौरान बाइक सवार शिवानी सिया चौहान को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी. इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही शहर में आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसकी जांच अब एसआईटी के हवाले कर दी गई है.  

ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday LIVE Updates: दिल्ली में CM ने किया हवन, जगन्नाथ मंदिर में पूजा... देशभर में इस तरह मनाया जा रहा पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें