सोनीपत49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
खरखौदा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट मामले में 5 लोगों की मौत के बाद सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पिपली टोल से आगे गांव पाई के नजदीक सड़क पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के खड़े ट्रक में मजदूरों से भरी मारुति ईको पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए।
सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रहने वाले बताए गए हैं और मजदूरी करने के लिए हरियाणा के बेरी, झज्जर जा रहे थे। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मजदूरी के लिए बेरी जा रहे थे मजदूर
यूपी के गांव बंदेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले महेंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने गांव के अन्य मजदूरों के साथ मारुति ईको गाड़ी नंबर UP-26-AR-7347 में सवार होकर बेरी, झज्जर के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी को उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद आरिफ चला रहा था।
पाई गांव के पास खड़े ट्रक से टक्कर
मजदूरों के अनुसार, जब उनकी ईको KMP एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल से आगे गांव पाई के नजदीक पहुंची तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक का नंबर और चालक का नाम-पता मौके पर पता नहीं चल पाया। ईको सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ट्रक को हाईवे पर लापरवाही से बिना रिफ्लेक्टर या अन्य पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के खड़ा किया गया था। पांच मजदूरों के साथ चालक की मौत की शिकायत
शिकायत में महेंद्रपाल ने बताया कि हादसे में उनके साथ मौजूद सुशील, अग्रवाल वर्मा, राम नरेश और मेवा राम तथा ईको चालक मोहम्मद आरिफ की मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य मजदूरों को भी चोटें आईं। पुलिस ने मृतकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
सूचना मिलने के बाद खरखौदा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी खरखौदा भेजा। दुर्घटनाग्रस्त ईको को क्रेन की सहायता से सड़क से हटाकर साइड में खड़ा करवाया गया। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों की मेडिकल जांच से संबंधित दस्तावेज और एमएलआर प्राप्त की।

सरकारी अस्पताल में घायलों का इलाज करता स्टाफ।
छह घायलों की MLR पुलिस ने ली
पुलिस कार्रवाई में 3 सितंबर को सीएचसी खरखौदा से घायलों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की गई। इनमें एक अज्ञात घायल, करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, संदीप पुत्र रामफल, हरिशंकर पुत्र नेतराम, पाती राम पुत्र बुधसेन और प्रमोद पुत्र राममूर्ति की एमएलआर शामिल हैं। पुलिस ने सभी मेडिकल दस्तावेजों को जांच का हिस्सा बनाया है।
ट्रक चालक के खिलाफ FIR दर्ज
शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 106 के तहत अपराध बनना पाया। इसके बाद खरखौदा थाना में FIR नंबर 496, दिनांक 3 सितंबर 2026 दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिफ्लेक्टर नहीं लगाने का आरोप
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि सड़क पर ट्रक को बिना रिफ्लेक्टर और सुरक्षा संकेतों के खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस अब हादसे के कारणों के साथ-साथ ट्रक की पहचान और चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
FIR दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के घटनास्थल, क्षतिग्रस्त ईको और ट्रक से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही आसपास उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा सकता है। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान तथा घटनाक्रम की पुष्टि के लिए भी पुलिस कार्रवाई जारी है।
.
खबरें और भी हैं...
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, परिजनों ने जाम की दिल्ली की सड़कें: DCP ने भाई गले लगाया, बोले- 50 टीमें लगी; जिम के बाहर गोलियों से भूना था
1:16- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 30 मोबाइल: सात लाख रुपए कीमत, पुलिस अफसरों ने मालिकों को वापस लौटाए

- कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत पुलिस में SPO के 30 पदों पर भर्ती शुरू: 7 से 11 सितंबर तक करें आवेदन; सेना के पूर्व जवानों को प्राथमिकता

- कॉपी लिंक
शेयर
गोहाना SDM ने राजकीय स्कूल का किया निरीक्षण: मिड-डे मील खाकर परखी गुणवत्ता, बच्चों से सवाल पूछकर जाना पढ़ाई का लेवल

- कॉपी लिंक
शेयर