जापान में कुदरत ने फिर मचाई तबाही! 5.9 तीव्रता के भूकंप से हिला देश का पूर्वी इलाका; 23 लोग घायल

Published on 23 अग॰ 2026

Japan Earthquake: जापानी के पूर्वी इलाके में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई. इस भूकंप से अब तक 23 लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, अब तक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है.

Japan Earthquake: जापानी के पूर्वी इलाके में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई. इस भूकंप से अब तक 23 लोगों के घायल होने की खबर है. हालांकि, अब तक सुनामी की कोई चेतावनी नहीं है.

author-image

New Update

Japan Earthquake

जापान में फिर आया विनाशकारी भूकंप Photograph: (X@geotechwar)

Japan Earthquake: जापान में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला. दरअसल, जापानी के पूर्वी इलाके में रविवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई. बताया जा रहा है भूकंप के ये झटके राजधानी टोक्यो में भी महसूस किए गए. इस भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि 23 लोग घायल हुए हैं.

दक्षिणी इबाराकी प्रांत में आया भूकंप

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, ये भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रांत में जमीन के नीचे 70 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह क्षेत्र अक्सर भूकंपों के लिए अतिसंवेदनशील माना जाता है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.8 दर्ज की है.

जापान के पूर्वी हिस्से में भूंकप के झटके#japan#earthquake#newsnationpic.twitter.com/XbPWoRVFYC

— News Nation (@NewsNationTV) August 23, 2026

जापान के चार प्रांतों में 23 लोग घायल

प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक, इस क्षेत्र के चार प्रांतों में 23 लोग घायल हुए हैं. इनमें साइतामा प्रांत में में 9, कानागावा में नौ, चिबा में चार और इबाराकी में एक व्यक्ति घायल हुआ है. घायल हुए लोगों में से अधिकांश सोते समय भूकंप के झटके से अचानक खौफ में आए गए और भागने लगे. जिसके चलते  गिर गए या फर्नीचर या दरवाजों से टकरा गए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग भूकंप के बाद घबराहट में बिस्तर से उठ गए. योमिउरी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में 80 साल से ज्यादा उम्र की एक महिला भी शामिल है. जो कानागावा प्रान्त के योकोहामा में अपने बिस्तर से गिर गई और उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई.

A moderate earthquake with a preliminary magnitude of 5.9 rattled eastern Japan, including the Tokyo area, early today.

The Japan Meteorological Agency stated that the quake occurred in southern Ibaraki prefecture, at depth of 70 kms. There were no reports of damage or… pic.twitter.com/z0DCHdxKhx

— All India Radio News (@airnewsalerts) August 23, 2026

टोक्यों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, अलर्ट जारी

इस भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो में भी महसूस किए गए. भूकंप के तेज झटकों से पूरा टोक्यो जोर से हिल गया. इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी भूकंप अलर्ट जारी किए गए. NHK पब्लिक टेलीविजन ने दिखाया कि झटकों के बाद मिटो और सैतामा जैसे आस-पास के शहरों की सड़कों पर ट्रैफिक सामान्य लग रहा था. प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने भूकंप के बाद संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है.

ट्रेन सेवाएं प्रभावित

भूकंप के कारण टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्रों में चलने वाली अन्य लोकल ट्रेनों में भी देरी हुई. हालांकि, ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के मुताबिक, शिंकानसेन बुलेट ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही थीं. इस रुकावट से क्षेत्र में कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि अधिकारी भूकंप के असर का आकलन कर रहे हैं.

पानी की पाइप फटी, बिजली कटौती की खबर

NHK की रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो के पूर्वी कोटो वार्ड में जमीन के नीचे पानी की एक पाइप फट गई और पानी सड़क पर बहने लगा. बाद में पाइप की मरम्मत कर दी गई और रिसाव रोक दिया गया. भूकंप के कारण टोक्यो में लगभग 460 घरों में बिजली भी चली गई. TEPCO पावर ग्रिड ने कहा कि रविवार सुबह तक बिजली बहाल कर दी गई. न्यूक्लियर रेगुलेशन अथॉरिटी के मुताबिक, लगभग एक दर्जन न्यूक्लियर पावर प्लांट और न्यूक्लियर मटीरियल संभालने वाली अन्य सुविधाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं मिली.

पिछले महीने भी आया था जापान में भूकंप

बता दें कि ताजा भूकंप जापान के ऐसे इलाके में आया जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. झटकों के बाद अधिकारी घायलों और नुकसान का आकलन कर रहे हैं. पिछले महीने भी जापान के सबसे दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो इलाके में भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता 7.1 दर्ज की गई थी. इस भूकंप में 38 लोगों की मौत हो गई और 364 लोग घायल हुए थे. जबकि 1,500 से ज्यादा इमारतें नष्ट हो गई थीं.

ये भी पढ़ें: Earthquake Today: जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 7.4 तीव्रता से कांपी धरती; सुनामी का अलर्ट जारी