गांव की सरकार बनाने पोलिंग पार्टियां रवाना: अलवर में पहले चरण में 5.57 लाख वोटर; 112 पंचायत समिति सदस्य, 205 सरपंच और 19 जिला पार्षद चुनेंगे - Alwar News

Published on 21 अक्टू॰ 2026

अलवर जिले में पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। प्रथम चरण में 6 पंचायत समितियां हैं, जिनमें रामगढ़, मुबारिकपुर, खेड़ली-सौंखर, गोविंदगढ़, रैणी, कठूमर हैं। इनमें कुल 5 लाख 57 हजार 259 वोटर है

.

पहले चरण में 112 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में कुल 438 प्रत्याशी हैं। सबसे ज्यादा कठूमर व रैणी में मतदाता हैं। इसके अलावा 39 में से 19 जिला परिषद सदस्य के चुनाव भी पहले चरण में हैं। शेष 5 पंचायत समिति के 109 पंचायत समिति सदस्य, 185 सरपंच व 13 जिला परिषद सदस्य के चुनाव में दूसरे चरण में 28 व 30 अक्टूबर को होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 6 पंचायत समितियों के 112 निर्वाचन क्षेत्रों/ वार्डों के लिए के 22 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक तथा सरपंच व पंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

अलवर के कला कॉलेज से ट्रेनिंग लेकर निकली पोलिंग पार्टियां। अलवर कलेक्टर ने अधिकारी व कर्मचारियों से तैयारियों की जानकारी भी ली।

अलवर के कला कॉलेज से ट्रेनिंग लेकर निकली पोलिंग पार्टियां। अलवर कलेक्टर ने अधिकारी व कर्मचारियों से तैयारियों की जानकारी भी ली।

बुधवार को पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देकर रवाना किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम का भंडारण, बूथ वाइज बैलट यूनिट तैयार करने, बूथ वाइज कंट्रोल यूनिट तैयार करने, तैयार यूनिट पर मॉक पोल कर चेक करन, कंट्रोल यूनिट एवं बैलट यूनिट को किस तरह तैयार करने का प्रशिक्षण दिया।

प्रथम चरण - पंचायत समिति सदस्य चुनाव विवरण

पंचायत समितिकुल वार्डचुनाव मैदान में प्रत्याशी
रैणी27112
कठूमर23119
खेड़ली-सोंखर1552
गोविन्दगढ़1559
रामगढ़1759
मुबारिकपुर1537
कुल (6 पंचायत समितियां)112438

पहले चरण में 5 लाख 57 हजार 259 वोटर

पंचायत समितिमतदाताओं की संख्या
कठूमर1,20,877
रैणी1,46,318
गोविन्दगढ़74,642
खेड़ली-सौंखर67,936
रामगढ़81,876
मुबारिकपुर65,610
कुल (प्रथम चरण)5,57,259

पहले चरण में जिला परिषद में 19 वार्डों में वोटिंग

रामगढ़] मुबारिकपुर] रैणी पंचायत समिति, कठूमर, खेड़ली-सौंखर और गोविंदगढ़ पंचायत समितियां क्षेत्र में जिला परिषद के पहले चरण के मतदान होंगे। बाकी शेष 5 पंचायत समितियों में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। जिला परिषद के कुल 39 वार्ड हैं। जिनमें 133 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 19 जिला परिषद सदस्य व दूसरे चरण में 20 जिला परिषद सदस्यों के लिए वोटिंग होगी।