Old Sheet Craft Ideas: घर में रखी पुरानी बेडशीट को फेंकने या पोछा बनाने की जरूरत नहीं। जानिए चादर से पायजामा, हेयरबैंड, गिफ्ट रैपिंग और टेबल डेकोर बनाने के 5 आसान DIY आइडियाज।
Old Bedsheets Reuse Ideas: घर में रखी ऐसी कई चादरें होती हैं जिनका इस्तेमाल न के बराबर होता है। कई बार तो यह रखने से भी खराब हो जाती हैं। अगर आपके घर में भी पुरानी बेडशीट का ढेर लगा हुआ है तो उसे पोछा बनाने की बजाय रियूज किया जा सकता है। चादरों का कपड़ा आमतौर पर हल्का और आरामदायक होता है। जिसकी मदद से कई सारी चीजें तैयार की जा सकती है। यहां देखें उन 5 आइडियाज के बारे में जो काम आसान करेंगे।
1 ) पुरानी चादर से बनवाएं पायजामा
अगर आपके प्रिंटेड या फ्लोरल प्रिंट चादर है, आप इसे घिसने की वजह से हटा रही हैं तो घर पर वियर करने के लिए आरामदायक पायजामा बनवा सकती हैं। इसके लिए पुराने पायजामे को बेस पैटर्न की तरह यूज करते हुए उसी आकार में काटकर सिल लें। गर्मियों के लिए यह बढ़िया रहेगा।
2) पुरानी चादर से तैयार करें हेयरबैंड
चादर फट चुकी है तो किनारों का इस्तेमाल करते हुए आप खूबसूरत सा हेयरबैंड बना सकती हैं। इसके लिए पुराने-साधारण चौड़े हेयरबैंड के ऊपर चादर का टुकड़ा लपेटे और इसे फैब्रिक ग्लू की मदद से चिपकाती जाएं। सजावट के लिए मोतियों का इस्तेमाल करें।
3) गिफ्ट रैपिंग में करें इस्तेमाल
ओल्ड बेडशीट का इस्तेमाल आप तोहफे को रैप करने के लिए भी कर सकते हैं। यह एस्थेटिक लगने के साथ विंटेज वाइब भी देता है। आप चाहे तो अलग-अलग रंगों की स्ट्रिप्स से फूल बनाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Jeans Storage Box: फट गई या पुरानी हो गई जींस? इन 5 तरीकों से बनाएं स्टोरेज आइटम
4) डाइनिंग टेबल नैपकिन
पुरानी कॉटन चादर का साफ और मजबूत हिस्सा काटकर सुंदर टेबल नैपकिन तैयार करें। इसके लिए फूलों या स्मॉल प्रिंट बेडशीट का इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरत के हिसाब से बेडशीट को स्क्वायर शेप में काटें और किनारों से सिल दें। अगर सिलाई नहीं जानती हैं तो फैब्रिक ग्लू का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- Rajasthani Printed Sofa Cover: सोफा और कुशन कवर के राजस्थानी प्रिंटेड डिजाइन
5) पुरानी चादर से बनाएं टेबल रनर
अगर चादर का बड़ा हिस्सा अच्छी स्थिति में तो खराब हुए भाग को काटकर आप टेबल रनर बनाएं। इसके लिए चादर को टेबल की लंबाई के अनुसार काट लें और किनारों पर लटकन लगाकर फिनिशिंग दें।
पुरानी चादर DIY टिप्स
- पुरानी चादर इस्तेमाल करने से पहले वॉश करें
- बहुत फटा या कमजोर फैब्रिक चादर या यूज न करें
- चादर का रंग हमेशा डार्क और वाइब्रेंट चुनें
- सिलाई न आने पर फैब्रिक ग्लू का इस्तेमाल करें ।