Sun, 30 Aug 2026 01:05 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 30 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
Yoga for Neck Pain: अगर आप भी मोबाइल चलाने और लैपटॉप चलाने की वजह से गर्दन के दर्द से जूझ रहे हैं तो कुछ योगासनों को अभ्यास में लाएं। इससे आपको अवश्य राहत मिलेगी।
Yoga for Neck Pain: आज के समय में घंटों मोबाइल देखने और लैपटॉप पर काम करने की आदत हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन लंबे समय तक गर्दन झुकाकर स्क्रीन देखने या एक ही मुद्रा में बैठे रहने से गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। यही वजह है कि कम उम्र के लोगों में भी गर्दन में अकड़न, दर्द और भारीपन जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं।
अगर आपको भी लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल करने के बाद गर्दन में दर्द महसूस होता है, तो अपनी दिनचर्या में कुछ आसान योगाभ्यास और स्ट्रेचिंग शामिल कर सकते हैं। नियमित और सही तरीके से किए गए हल्के योगाभ्यास शरीर की लचीलापन और मांसपेशियों की गतिशीलता में मदद कर सकते हैं।
गर्दन के दर्द से कैसे राहत पाएं? - फोटो : AI
गर्दन के दर्द में कौन-से योगासन करें?
1. गर्दन की हल्की स्ट्रेचिंग
सीधे बैठ जाएं और कंधों को ढीला रखें। अब गर्दन को धीरे-धीरे दाईं ओर झुकाएं और कुछ सेकंड सामान्य स्थिति में रहें। इसके बाद बाईं ओर भी यही प्रक्रिया दोहराएं। आप गर्दन को बहुत हल्के से ऊपर-नीचे भी कर सकते हैं। इस दौरान झटके न दें और गर्दन पर किसी तरह का दबाव न डालें। यह लंबे समय तक एक ही मुद्रा में रहने से आई जकड़न को कम करने में मदद कर सकता है।
गर्दन के दर्द से कैसे राहत पाएं? - फोटो : AI
2. मार्जरी आसन
इसे कैट-काउ पोजीशन भी कहा जाता है। सबसे पहले हाथों और घुटनों के बल टेबलटॉप पोजीशन में आएं। सांस लेते हुए पीठ को हल्का नीचे की ओर ले जाएं और सिर को सहज स्थिति में रखें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और ठुड्डी को हल्का अंदर की ओर लाएं। पूरी प्रक्रिया आराम से करें और गर्दन को जरूरत से ज्यादा न मोड़ें। यह रीढ़ और कंधों की गतिशीलता के लिए उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्दन के दर्द से कैसे राहत पाएं? - फोटो : AI
3. बालासन
घुटनों के बल बैठें और धीरे-धीरे शरीर को आगे की ओर झुकाएं। माथे को जमीन या किसी कुशन पर टिकाएं और हाथों को आगे या शरीर के पास आराम की स्थिति में रखें। इस मुद्रा में सामान्य रूप से सांस लेते रहें। कुछ समय तक इसी स्थिति में रहने से शरीर को आराम मिल सकता है और कंधों में मौजूद तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। अगर इस दौरान गर्दन में दर्द या दबाव बढ़े तो आसन तुरंत रोक दें।
विज्ञापन
गर्दन के दर्द से कैसे राहत पाएं? - फोटो : AI
4. भुजंगासन
पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। अब धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं और कोहनियों को शरीर के करीब रखें। गर्दन को पीछे की तरफ बहुत ज्यादा न खींचें और कंधों को कानों से दूर रखें। कुछ सेकंड सहज स्थिति में रहने के बाद वापस नीचे आ जाएं। यह लंबे समय तक बैठने के कारण शरीर के ऊपरी हिस्से में आई जकड़न और खराब पोस्चर पर काम करने वाली योग दिनचर्या का हिस्सा हो सकता है।