महिंद्रा का नया ट्रक, 5 साल में 15 लाख रुपये तक का फायदा, 8 साल तक की वॉरंटी

Published on 14 अग॰ 2026

Aug 14, 2026 03:48 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

महिंद्रा Blazo i-TRK की मार्केट में एंट्री हो गई है। ट्रक की फ्यूल एफिशिएंसी भी जबर्दस्त है और कंपनी का दावा है कि इससे ग्राहक को पांच साल में 15 लाख रुपये तक का एक्स्ट्रा प्रॉफिट हो सकता है।

Mahindra Blazo i-TRK

महिंद्रा ब्लेजो i-trk

Mahindra Blazo X 55

केवल

₹54,200/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

महिंद्रा ट्रक एंड बस ने अपनी नई Blazo i-TRK हेवी कमर्शियल ट्रक रेंज को अनवील किया है। कंपनी के मुताबिक, इस नई रेंज को बेहतर माइलेज, दमदार परफॉर्मेंस, स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री में अलग तरह की Uptime Guarantee को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया ट्रक फ्लीट ऑपरेटर्स की कमाई बढ़ाने, प्रोडक्टिविटी सुधारने और ऑपरेटिंग कॉस्ट कम करने में मदद करेगा। ट्रक की फ्यूल एफिशिएंसी भी जबर्दस्त है और कंपनी का दावा है कि इससे ग्राहक को पांच साल में 15 लाख रुपये तक का एक्स्ट्रा प्रॉफिट हो सकता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस ट्रक के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra Zeo

₹ 7.88 - 8.37 लाख

Mahindra Jeeto

₹ 4.5 - 5.46 लाख

320bhp का दमदार इंजन

महिंद्रा ब्लेजो i-TRK में कंपनी का 7.2-लीटर mPOWER इंजन दिया गया है। यह इंजन 320bhp की अधिकतम पावर और 1,100Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका मैक्सिमम टॉर्क 1,100rpm से 1,700rpm के बीच मिलता है। ट्रक में बेहतर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए AI-powered iFUELSMART ऑटो ड्राइव मोड, TurboMAXX और OptiFuel टेक्नोलॉजी दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि इन तकनीकों से इंजन की कम्बशन एफिशिएंसी, पुल कैपेसिटी और माइलेज बेहतर होता है।

Mahindra Blazo X 55

Tata Signa 4225.T

Tata Prima FL 5530.S

Tata LPT 4225

Tata Signa 3125.T

10% तक बेहतर माइलेज

नई ब्लेजो i-TRK रेंज की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्यूल एफिशिएंसी है। कंपनी के अनुसार, यह ट्रक 10% तक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी दे सकता है। कंपनी का दावा है कि इस वजह से ग्राहक को पांच साल में प्रति ट्रक ₹15 लाख तक एक्स्ट्रा प्रॉफिट हो सकता है। ध्यान रहे कि यह प्रॉफिट निर्धारित नियम और शर्तों के साथ होगा।

48 घंटे की अपटाइम गारंटी

ब्लेजो i-TRK का सबसे खास फीचर इसका 48-Hour Uptime Guarantee है। अगर किसी ग्राहक का ट्रक तय 48 घंटे के भीतर वापस सड़क पर नहीं आता है, तो कंपनी लागू नियमों और शर्तों के अनुसार हर दिन 10,000 रुपये भुगतान करेगी। इस सर्विस सपोर्ट को महिंद्रा के देशभर में फैले सर्विस नेटवर्क और Mahindra Quick Service Points (mQSPs) का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, mQSPs नेशनल हाईवे पर 75 किलोमीटर और स्टेट हाईवे पर 50 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध हैं।

पार्ट्स की उपलब्धता की भी गारंटी

कंपनी ने ट्रक के साथ Parts Supply Guarantee भी इंट्रोड्यूस की है। इसके तहत डीलर नेटवर्क में 250 जरूरी पार्ट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अगर कोई एलिजिबल गारंटीड पार्ट तय 24 घंटे में उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो लागू शर्तों के अनुसार ग्राहक को वह पार्ट फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा 100 से ज्यादा पार्ट्स पर क्लास-लीडिंग वारंटी भी दी जा रही है।

8 साल तक के मेंटेनेंस और वारंटी प्लान

ब्लेजो i-TRK के लिए कंपनी ने 6Y/6L और 8Y/8L mCARE Annual Maintenance Contract और Extended Warranty प्लान लॉन्च किए हैं। टिपर्स के लिए 6,000 से 10,000 घंटे तक के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। इनका मकसद लंबे समय में मेंटेनेंस खर्च कम करना और ट्रक मालिकों को बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस देना है। इसके अलावा नया Now24x7 मोबाइल ऐप फ्लीट ओनर्स और ट्रांसपोर्टर्स को मोबाइल से कई डिजिटल सर्विसेज और ट्रक से जुड़ी जानकारी को मैनेज करने की सुविधा देता है।

(Photo: India Car News)