यूपी में रसोइयों का 5 लाख तक फ्री इलाज होगा: साड़ी के लिए 1000 मिलेगा, मानदेय भी एक हजार बढ़ाया; योगी के 4 बडे़ ऐलान - Uttar Pradesh News

Published on 23 अग॰ 2026

लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान में रसोइयों के सम्मान समारोह में सीएम योगी ने कैशलेस योजना का ऐलान किया।

यूपी में सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिए सीएम योगी ने रविवार को 4 घोषणाएं कीं। पहली- महीने का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया। दूसरी- 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई। तीसरी- दुर्घटना होने पर 2 लाख रुपए की तत्काल सहायता मिलेगी। चौथ

.

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में योगी ने ‘पीएम पोषण योजना’ से जुड़ी 1500 रसोइयों को संबोधित किया। 11 को मंच पर सम्मानित किया। उन्हें बढ़े हुए मानदेय का चेक, कैशलेस हेल्थ कार्ड, सुरक्षा किट दी। यूपी के 3.53 लाख रसोइयों को इसका लाभ मिलेगा।

योगी ने कहा- पहले हादसा होने पर रसोइयों के परिवार के सामने संकट खड़ा हो जाता था। अब बेसिक शिक्षा परिषद ने स्टेट बैंक के साथ मिलकर खाते खुलवाए हैं। हादसा होने पर बैंक की ओर से 2 लाख रुपए की तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि परिवार के 5 सांसद हैं। इसलिए सपा नहीं टूटी। योगी ने कहा-

QuoteImage

अखिलेश यादव कहते हैं कि परिवार के 5 सांसद हैं, तभी सपा बची है। इन लोगों ने प्रदेश को लूटकर गुंडा प्रदेश बना दिया था। जमीनों पर कब्जे होते थे। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगती थी। अब कोई बेटियों को छेड़ नहीं सकता। वरना उसकी यमराज से मुलाकात हो जाएगी।

QuoteImage

कार्यक्रम की तस्वीरें देखिए…

सम्मान समारोह में सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री संदीप सिंह शामिल हुए।

सम्मान समारोह में सीएम योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री संदीप सिंह शामिल हुए।

सीएम योगी ने रसोइयों के सम्मान समारोह में आए बच्चों से बात की। उन्हें चॉकलेट गिफ्ट की।

सीएम योगी ने रसोइयों के सम्मान समारोह में आए बच्चों से बात की। उन्हें चॉकलेट गिफ्ट की।

सबसे पहले कैशलेस इलाज के 2 फायदे-

  1. हर परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज: कैशलेस योजना के जरिए रसोइयों को हर साल 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। जैसे ही कार्ड बन जाएगा, उसी दिन से रसोइए और उनका परिवार अस्पतालों में इलाज करवा सकेंगे। लिस्टेड अस्पताल में भर्ती होने से लेकर 5 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
  2. कैंसर, दिल की बीमारी का भी इलाज: इस योजना से जुड़े सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 1900 से भी ज्यादा बीमारियों के इलाज का पैकेज मिलेगा। इसमें कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी की समस्या और बड़ी सर्जरियों जैसे गंभीर इलाज शामिल हैं। इस योजना को साचीज (SACHIS) संस्था चलाएगी। इसमें आयुष्मान भारत वाली ही तय दरें लागू होंगी।

सीएम योगी की बड़ी बातें…

1- रसोइया सिर्फ पेट नहीं, बच्चों का पोषण तैयार करता है

सीएम ने कहा- रसोई का मतलब सिर्फ पेट भरने के लिए भोजन तैयार करना नहीं, बल्कि बच्चों को पोषण देना भी है। रसोइए देश के बचपन को स्वस्थ बनाने का काम कर रहे हैं। लेकिन पहले उनके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की जाती थी। अब एलपीजी की व्यवस्था से उन्हें कोयले और लकड़ी के धुएं से भी मुक्ति मिली है।

आप जिन विद्यालय में काम करती हैं, वहां रसोई साफ-सुथरी रखें। पौष्टिक भोजन बच्चों को उपलब्ध कराएं। यही बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। रसोई में अनधिकृत लोगों का प्रवेश भी रोकना जरूरी है, क्योंकि इससे सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ हो सकता है।

जिन लोगों के बारे में पहले किसी ने नहीं सोचा, उन्हें सरकार अलग-अलग योजनाओं से लाभ दे रही हैं। दिव्यांग बच्चों के लिए भी सरकार सालाना 6 हजार रुपए की सहायता उपलब्ध करा रही है।

2- बबुआ दोपहर 12 बजे उठते थे, प्रदेश के बारे में सोचने का टाइम नहीं होता था

सीएम ने कहा- सरकार की योजनाओं के लिए लगातार मेहनत और चर्चा करनी पड़ती है। हम दिन में 18 घंटे काम करते हैं। एक-एक योजना पर चर्चा करते हैं, तब जाकर उसके परिणाम आते हैं। अखिलेश का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा- बबुआ जब दोपहर 12 बजे उठते थे, 2 बजे तैयार होते और शाम को जिम चले जाते थे, उससे प्रदेश के बारे में सोचने की उम्मीद कैसे की जा सकती।

यूपी शुरू से ही शिक्षा की भूमि रहा है। दूसरे राज्यों में जब शिक्षकों की चर्चा होती थी तो पता चलता था कि शिक्षक यूपी से आए हैं। सपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था खराब कर दी। नकल को बढ़ावा दिया। कल्याण सिंह सरकार ने जो व्यवस्था बनाई थी, उसे सपा ने एक झटके में खत्म कर दिया।

सीएम योगी ने कहा- भोजन में लापरवाही से फूड पॉइजनिंग जैसी घटना नहीं होनी चाहिए।

सीएम योगी ने कहा- भोजन में लापरवाही से फूड पॉइजनिंग जैसी घटना नहीं होनी चाहिए।

3- कुछ लोग जर्जर स्कूल दिखा रहे, ये उन्हीं की सरकार में बने

योगी ने कहा- कुछ लोग जर्जर स्कूल भवनों को दिखा रहे हैं। जिन लोगों के इशारे पर ये जर्जर स्कूल दिखाए जा रहे हैं, ये उन्हीं के बनाए हुए हैं। सरकार अब इन जर्जर भवनों को नए भवनों में बदलने का काम कर रही है। 2017 से पहले परीक्षा कराने में 3 महीने लगते थे। परिणाम जारी करने में भी 3 महीने लग जाते थे। 3 महीने छुट्टियों में बीत जाते थे। अब 14 दिन में परीक्षा और 14 दिन में परिणाम जारी हो रहे हैं। सरकार ने 6 महीने का काम अब 1 महीने में पूरा कर दिया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अवधी में रसोइयों को संबोधित किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अवधी में रसोइयों को संबोधित किया।

हमारा भी इम्तिहान आने वाला है, तुम्हें मशीन दबाकर वोट करना है: ब्रजेश पाठक

सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अवधी में बोलते हुए भाजपा को वोट करने की अपील की। कहा- जैसे लड़कों का इम्तिहान आता है और पढ़ाई करने लगते हैं, वैसे ही हम लोगों का भी इम्तिहान आने वाला है। अब इम्तिहान में तुम्हें क्या करना है...तुम्हें मशीन दबानी है वोट वाली। जिस तरह सब्जी खरीदने और मटका खरीदने में ठोक-बजाकर खरीदते हो उसी तरह चुनाव में भी तुलना कर लेना।

2017 के पहले गांव में गुंडा थे। बिजली नहीं आती थी। एक हफ्ते दिन में, एक हफ्ते रात में बिजली आती थी। जीजा-फूफा आते थे तो जनरेटर चलाना पड़ता था। लेकिन, अब 24 घंटे बिजली आ रही है। अब कोई हमारी बहन-बिटिया को बुरी नजर से देख ले तो जान से जाएंगे, बचेंगे नहीं। आपको विपक्ष बरगलाने में लगा है। उनके भ्रम में नहीं आना। सब लोग सवेरे ही जाकर वोट करना। अगर हमारा काम तुम करोगे तो हम भी तुम्हारा काम करेंगे।

-------------------

ये खबर भी पढ़ें…

अखिलेश के सहयोगी दल चवन्नी से रुपया बने या नहीं:लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 1 से 6, बसपा 0 से 10 हुई; जयंत-राजभर भी मजबूत हुए

कुछ गठबंधन ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले। बताओ, हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह बयान बयान राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी पर तंज था। अब जयंत के समर्थक विरोध कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी इस बयान पर भड़क गई हैं। उन्होंने अखिलेश को अहंकारी बताते हुए कहा- जयंत चौधरी ही नहीं, पूरे जाट समाज से माफी मांगनी चाहिए। अब सवाल है कि अखिलेश के चवन्नी वाले बयान में सच्चाई कितनी है? क्या अलग-अलग चुनाव में सपा से जुड़ने वाली पार्टियां वाकई रुपया बन गईं? पूरी एनालसिस पढ़िए