प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्राओं का नामांकन छात्रों के मुकाबले 5 लाख अधिक है। विभाग के नामांकन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक केवल नर्सरी कक्षा में ही छात्रों की संख्या छात्राओं से अधिक है। अन्य सभी कक्षाओं में छात्राओं की संख्या अधिक है। सबसे अधिक
.
- सरकारी स्कूलों में सामने आई तस्वीर, जैसे-जैसे कक्षाएं बढ़ती हैं, बेटों-बेटियों के नामांकन में अंतर भी बढ़ता जाता है
इनमें 38 लाख 74 हजार 349 लड़कियां और 33 लाख 74 हजार 394 लड़के हैं। यानी बेटियों की संख्या बेटों से 4 लाख 99 हजार 955 अधिक है। प्रदेश के सभी जिलों में यही स्थिति है। छात्राओं के नामांकन के पीछे बड़ी वजह इनके लिए चलने वाली योजनाएं है। विभाग में बालिका शिक्षा फाउंडेशन की ओर से छात्राओं के लिए गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार, मुख्यमंत्री हमारी बेटियां, पद्माक्षी पुरस्कार सहित कई योजनाएं संचालित है। इसके अलावा लाडो प्रोत्साहन योजना, साइकिल योजना, स्कूटी योजनाओं के चलते भी नामांकन बढ़ा है।
पहली कक्षा से बढ़ने लगता है अंतर
| कक्षा | छात्र | छात्राएं | छात्राएं ज्यादा |
| एलकेजी | 10,461 | 10,911 | 450 |
| यूकेजी | 11,862 | 12,459 | 597 |
| कक्षा 1 | 2,93,563 | 3,10,632 | 17,069 |
| कक्षा 2 | 2,73,887 | 3,00,927 | 27,040 |
| कक्षा 3 | 2,23,668 | 2,44,604 | 20,936 |
| कक्षा 4 | 2,63,247 | 2,90,747 | 27,500 |
| कक्षा 5 | 3,05,185 | 3,44,992 | 39,807 |
| कक्षा 6 | 3,04,636 | 3,54,545 | 49,909 |
| कक्षा 7 | 2,87,821 | 3,35,867 | 48,046 |
| कक्षा 8 | 3,18,280 | 3,75,126 | 56,846 |
| कक्षा 9 | 3,53,986 | 3,91,610 | 37,624 |
| कक्षा 10 | 2,53,896 | 3,20,391 | 66,495 |
| कक्षा 11 | 2,44,106 | 2,93,762 | 49,656 |
| कक्षा 12 | 2,22,646 | 2,80,791 | 58,145 |
| कुल | 33,74,394 | 38,74,349 | 4,99,955 |
10वीं में 66,495 बच्चियां ज्यादा
कक्षा 10वीं में लड़कियों की संख्या लड़कों से सबसे अधिक 66,495 ज्यादा है। इस कक्षा में छात्राओं की संख्या 3 लाख 20 हजार 391 है, जबकि छात्रों की संख्या 2 लाख 53 हजार 896 है। इसके अलावा कक्षा 12 छात्राओं की संख्या 58,145 और कक्षा 8 में 56,846 अधिक है। अन्य सभी कक्षाओं में यह अंतर 50 हजार से कम है।
जयपुर में 27 हजार अधिक
- जयपुर में लड़कियों और लड़कों के नामांकन में 27879 का अंतर है। यहां 1 लाख 71 हजार 498 लड़कियां और 1 लाख 43 हजार 619 लड़के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश के एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां लड़कों की संख्या अधिक है।
- केवल नर्सरी कक्षा में ही छात्र अधिक है। इस कक्षा में छात्रों का कुल नामांकन 7,150 है और छात्राओं का कुल नामांकन 6,985 है। इस प्रकार छात्रों की संख्या 165 अधिक है। अन्य सभी कक्षाओं में छात्रों की संख्या छात्राओं की मुकाबले कम है।