जिले में चुनावी परिदृश्य बदला; 49 ग्राम पंचायतें बढ़ीं, 2 नई पंचायत समिति और 2 नई पालिका में पहली बार होगा चुनाव - Baran News

Published on 13 अग॰ 2026

.

जिले में आगामी पंचायतीराज और नगरीय निकाय चुनाव इस बार पिछले चुनावों से काफी अलग होंगे। जिले में पहले 231 ग्राम पंचायतें थीं, जो अब बढ़कर 280 हो गई हैं। यानी इस बार 49 ग्राम पंचायतें अधिक होने से गांवों में चुनावी मैदान भी बड़ा होगा।

वहीं केलवाड़ा और नाहरगढ़ नई पंचायत समितियां बनने के बाद यहां पहली बार पंचायत समिति के चुनाव होंगे। दूसरी ओर अटरू और सीसवाली को नई नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद यहां भी पहली बार नगर निकाय चुनाव होंगे। आगामी समय में नगरीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 13 अगस्त को वार्डो की लॉटरी निकाली जाएगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 7 लाख 99 हजार 435 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 9 हजार 411 पुरुष, 3 लाख 90 हजार 22 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

वहीं नगर निकाय चुनाव में 1 लाख 90 हजार 190 मतदाता अपने पार्षद चुनेंगे। इनमें 96 हजार 903 पुरुष, 93 हजार 279 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। यानी पंचायत और निकाय चुनाव को मिलाकर जिले में 9 लाख 89 हजार 625 मतदाता स्थानीय सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 5 लाख 6 हजार 314, महिला 4 लाख 83 हजार 301 और ट्रांसजेंडर मतदाता 10 हैं। आज खुलेगा आरक्षण का पिटारा अभी सबसे ज्यादा नजर 13 अगस्त को होने वाली वार्ड आरक्षण लॉटरी पर है। लॉटरी के बाद यह तय होगा कि 210 वार्डों में कौन सा वार्ड सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी या महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इसके बाद ही कई मौजूदा पार्षदों और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की स्थिति साफ होगी। प्रदेश में भी निकायों के वार्ड और प्रमुख पदों के आरक्षण की प्रक्रिया 13 अगस्त को प्रस्तावित है। जिले मंे आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य ने भी चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। पंचायतीराज चुनाव ग्राम पंचायतें : 231 से बढ़कर 280 बढ़ी ग्राम पंचायतें : 49 पंचायत समितियां : 10 नई पंचायत समितियां : केलवाड़ा और नाहरगढ़ पंचायत चुनाव के मतदाता : 7,99,435 पुरुष : 4,09,411 महिला : 3,90,022 ट्रांसजेंडर : 2 नगरीय निकाय चुनाव कुल निकाय : 6 कुल वार्ड : 210 मतदान केंद्र : 260 कुल मतदाता : 1,90,190 पुरुष : 96,903 महिला : 93,279 ट्रांसजेंडर : 8 नई नगर पालिकाएं : अटरू और सीसवाली 231 से 280 हुईं पंचायतें, सबसे ज्यादा छीपाबड़ौद में 38 निर्वाचन विभाग के अनुसार पिछली बार जिले में 231 ग्राम पंचायतें थीं। इस बार संख्या बढ़कर 280 हो गई है। पंचायत समिति वार देखें तो अंता में 23, अटरू में 34, बारां में 26, छबड़ा में 35, छीपाबड़ौद में 38, किशनगंज में 28, नाहरगढ़ में 19, मांगरोल में 18, शाहाबाद में 31 और केलवाड़ा में 28 ग्राम पंचायतें हैं। इस लिहाज से छीपाबड़ौद 38 ग्राम पंचायतों के साथ सबसे आगे है, जबकि मांगरोल में सबसे कम 18 ग्राम पंचायतें हैं। नई पंचायत समितियों के गठन से चुनावी समीकरण भी बदले हैं। केलवाड़ा और नाहरगढ़ में पहली बार पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। नगरीय निकायों में इस बार जिले के छह निकायों में कुल 210 वार्ड हैं। इनमें सबसे ज्यादा 60 वार्ड नगर परिषद बारां में है। जबकि अंता में 35, अटरू में 25, सीसवाली में 20, छबड़ा में 35 और मांगरोल में 35 वार्ड हैं। इन चुनावों के लिए कुल 260 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अटरू और सीसवाली में पहली बार नगर पालिका के चुनाव होंगे। इससे इन दोनों कस्बों में नए सिरे से वार्डों का चुनावी गणित बनेगा। किस वार्ड से कौन दावेदार मैदान में उतरेगा और किस वर्ग के लिए सीट आरक्षित होगी, इसकी तस्वीर गुरुवार को साफ हो जाएगी।