गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 4800 जवानों का ड्यूटी प्लान तैयार किया गया है। पुलिस कमिश्नर जे. रविदर गौड़ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी एसीपी और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में रहेंगे। रात्रि
.
एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर/ ट्रैफिक राज करन नैयर ने बताया- पूरे जिले में 3 कंपनी आर्म्ड फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा 4500 जवान गाजियाबाद पुलिस के हैं, कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बाहर से भी मांगी गई है। इनमें 600 पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस के भी शामिल हैं।
हर 500 मीटर पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, हर शिविर सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में होगा। दूधेश्वर नाथ मंदिर भी कड़ी सुरक्षा में रहेगा। यहां सावन के प्रत्येक सोमवार और शिवरात्रि पर अलग से फोर्स रहेगी। डायवर्जन प्लान में ट्रैफिक की ड्यूटी 12- 12 घंटे की रहेगी।

एडिशनल सीपी राजकरन नैयर ने पुलिस मित्रों को सेवाभाव, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर अलग से नजर
एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैयर ने बताया कि सोशल मीडिया सेल अलग से काम कर रही है। जहां गलत तरह से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना पुलिस को अलग से शुद्ध गंगाजल के निर्देश दिए गए हैं, इसके लिए अलग से पुलिस टीम बनाई गईं हैं।
4800 जवानों के अलावा 1550 पुलिस मित्र शहर, देहात, हाईवे और गंगनहर पटरी पर पुलिस के साथ मिलकर ड्यूटी करेंगे। इनमें सिविल डिफेंस, डिस्ट्रिक्ट वालियंटर फोर्स और ट्रैफिक वालियंटर फोर्स के मित्र बनाए गए हैं, सभी पर अपने अपने कार्ड रहेंगे। प्रत्येक कांवड़ शिविर पर दो पुलिस मित्र तैनात रहेंगे। उनका काम कांवड़ियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक संचालन और आपात स्थिति में पुलिस की मदद करना होगा।

ट्रैफिक और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
राजकरन नैयर ने बताया कि कांवड़ यात्रा के सफल संचालन को लेकर डीवीएफ और पुलिस मित्रों के साथ समन्वय बैठक की गई। इसमें एडिशनल डीसीपी वरुण कुमार सिंह, एसीपी उपासना पांडे और एसीपी ट्रैफिक सुचिता सिंह भी मौजूद रहीं।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, भीड़ प्रबंधन, आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। पुलिस मित्रों को सेवा भाव, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक व्यवस्था डीसीपी त्रिगेण बिसेन, एडिशनल डीसीपी वरुण सिंह और एसीपी सुचिता सिंह देखेंगीं।