डिंपल यादव के बयान पर बढ़ा विवाद, भाजपा विधायक की पोस्ट के खिलाफ सपा का 48 घंटे का अल्टीमेटम| Navbharat Live

Published on 20 जुल॰ 2026

विज्ञापन

सार

Dimple Yadav News: आगरा में राम मंदिर को लेकर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के कथित बयान और भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की सोशल मीडिया पोस्ट पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

Political Row Erupts in Agra Over BJP MLA’s Social Media Post on Alleged Dimple Yadav Remark

सांसद डिंपल यादव- भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Dimple Yadav V/S Agra BJP: राम मंदिर को लेकर कथित बयान और उस पर भाजपा विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट ने आगरा की सियासत में नया विवाद खड़ा कर दिया है। अभी प्रभु श्रीराम मंदिर में चंदा और दानपात्र चोरी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के कथित बयान को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।

इस मुद्दे पर आगरा उत्तर से भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की फेसबुक पोस्ट के बाद भाजपा और समाजवादी पार्टी आमने-सामने आ गई हैं।

“ससुर ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई”

भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डिंपल यादव के एक इंटरव्यू का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि इनके “ससुर ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई”, “बहू राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने की बात कर रही है।” विधायक की इस पोस्ट के वायरल होते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया और इसे भ्रामक बताते हुए भाजपा पर सपा की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

सम्बंधित ख़बरें

सपा नेता ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

सोमवार को सपा के 89 उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी नितिन कोहली ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार झूठे और भ्रामक प्रचार के जरिए समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विधायक की फेसबुक पोस्ट को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे तत्काल हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

यह भी पढ़ें- BHU में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, NTA की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सपा नेताओं ने भाजपा विधायक को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो पार्टी कार्यकर्ता विधायक के आवास का घेराव करेंगे और उनके खिलाफ थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

नितिन कोहली ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी भी नेता के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर जनता को गुमराह करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएगी।

Follow Navbharatlive whatsapp