45 साल पुरानी गजल के लिए Rekha ने तवायफों से सीखे थे तौर-तरीके, Asha Bhosle की आवाज में आज भी है कल्ट - rekha learned the mannerisms from courtesans for the timeless ghazal dil cheez kya hai song by asha bhosle

Published on 24 जुल॰ 2026

45 साल पुरानी इस टाइमलेस गजल को Asha Bhosle ने अपनी आवाज से सजाया था। इस गाने पर परफॉर्म करने के लिए रेखा ने तवायफों के पास जाकर उनके तौर-तरीके सीखे थ ...और पढ़ें

HighLights

  1. 45 साल पुरानी है ये गजल 

  2. रेखा का डांस आज भी है आइकॉनिक

  3. रेखा ने तवायफों से सीखे थे तौर-तरीके 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हम कई बार सुनते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स अपने किरदारों में ढलने के लिए मेहनत करते हैं। कोई अपने रोल के लिए फिजिकल ट्रेनिंग करता है तो कोई अपने आप को हफ्तों तक एक बंद कमरे में रखता है। लेकिन ये ट्रेंड कोई नया नहीं है 70-80 के दशक में भी कलाकार अपने किरदारों में जान डालने के लिए कड़ी मेहनत करते थे।

तवायफों से सीखे उनके तौर-तरीके

इन्हीं में से एक किस्सा बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा (Rekha) का भी है। रेखा को उनकी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस और उनके फेशियल एक्प्रेशन के लिए भी जाना जाता है। एक डांस परफॉर्मेंस ऐसा भी था जिसकी तैयारी करने और उस डांस सीक्वेंस को नेचुरल बनाने के लिए एक्ट्रेस ने निर्देशक के कहने पर असली तवायफों के पास जाकर उनके तौर-तरीके सीखे थे।

Rekha (11)

छोटे-छोटे जैस्चर पर दिया ध्यान

दरअसल डायरेक्टर चाहते थे कि इस सीक्वेंस में रेखा सिर्फ डांस में परफेक्ट ना हो बल्कि डांस के साथ तवायफों के इशारों, उनकी तहजीब, आदाब करने का तरीका, मेहमानों का स्वागत करने का तरीका, यहां तक कि उठने-बैठने के तरीकों तक को सीखा था।

डांस के पीछे नजर आई रेखा की मेहनत

यह डांस सीक्वेंस था 45 साल पहले 1981 में रिलीज हुई फिल्म उमराव जान (Umrao Jaan) का गाना दिल चीज क्या है (Dil Cheez Kya Hai)। जिसमें रेखा के डांस से लेकर उनके फेशियल एक्सप्रेशन तक की आज भी तारीफ की जाती है और उसके पीछे उनकी यह मेहनत साफ नजर आती है। इसी मेहनत का नतीजा था कि इस कथक परफॉर्मेंस में रेखा की अदाएं, नजाकत और फेशियल एक्सप्रेशन एकदम सटीक नजर आते हैं।

Rekha (15)

45 सालों बाद भी रेखा जब अपने ही इन गानों पर फिर से परफॉर्म करती है तो लोग देखते रह जाते हैं। क्योंकि वे आज भी डांस को लेकर उतनी पैशनेट हैं जितनी तब थीं।

Rekha (14)

आशा भोसले की आवाज में अमर हुआ गाना

इस खूबसूरत गाने के बोल मशहूर शायर शहरयार ने लिखे थे और खय्याम ने इसका संगीत दिया था, वहीं आशा भोसले (Asha Bhosle) ने इस आइकॉनिक गाने को आवाज दी थी। 1981 में रिलीज हुई म्यूजिकल ड्रामा (Musical Drama) उमराव जान को मुजफ्फर अली ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में रेखा, फारुक शेख, नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) और राज बब्बर ने अहम किरदार निभाए थे।