45 ई-बसों में अब महिलाओं के लिए 675 सीटें आरक्षित: पानीपत रोडवेज जीएम के कंपनी को निर्देश; जल्द शुरू होगी मार्किंग - Panipat News

Published on 29 सित॰ 2026

पानीपत5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पानीपत में पुराने बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी मतलौड़ा समेत अन्य रूटों की ई-बसें। - Dainik Bhaskar

पानीपत में पुराने बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के नीचे खड़ी मतलौड़ा समेत अन्य रूटों की ई-बसें।

पानीपत जिले में संचालित होने वाली सभी ई बसों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। करीब 46 सीटों वाली प्रत्येक ई-बस में 15 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यानी जिले से संचालित होने वाली 45 ई-बसों में अब महिलाओं के लिए 675 सीटें आरक्षित की जाएंगी। रोडवेज बसों की तर्ज पर ई-बसों में महिलाओं के लिए अलग सीटों की मार्किंग की जाएगी।

शहरी विधायक की डिमांड पर मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद पानीपत रोडवेज जीएम ने ई-बस संचालित करने वाली कंपनी को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जीएम के अनुसार, सीटों की मार्किंग का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। इसे लेकर बस संचालन करने वाली कंपनी को पत्राचार किया गया है।

पानीपत परिवहन बेड़े में कुल 45 ई-बसें हैं। इनमें 16 ई-बसें दिन के समय शहर के विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। दो ई-बसों को रात की सेवा के लिए बस स्टैंड से टोल टैक्स तक चलाया जा रहा है। इसके अलावा 27 ई-बसें पानीपत से दूसरे जिलों और बाहरी रूटों पर यात्रियों को परिवहन सुविधा दे रही हैं। अब इन सभी बसों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी।

पानीपत जीटी रोड पर खड़ी ई बस।

पानीपत जीटी रोड पर खड़ी ई बस।

छात्राओं ने विधायक के सामने रखी थी परेशानी

शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की थी। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि ई-बसों में सफर के दौरान उन्हें कई बार सीट नहीं मिलती। भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्राओं की समस्या को विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने रखा और ई-बसों में भी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने की मांग की।

मुख्यमंत्री की ओर से इस मांग पर अधिकारियों को व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पानीपत रोडवेज की ओर से ई-बस संचालित करने वाली कंपनी को पत्राचार कर सीटों की मार्किंग और आरक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

महिलाओं को सफर में मिलेगी सहूलियत

पानीपत रोडवेज के जीएम विक्रम कंबोज ने बताया कि महिलाओं के लिए ई-बसों में सीट आरक्षित करने को लेकर कंपनी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बसों में अलग से सीटों की मार्किंग की जाएगी। इससे महिलाओं और छात्राओं को ई-बसों में सफर के दौरान सहूलियत मिलेगी। आरक्षित सीटों की व्यवस्था जल्द लागू कर दी जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत में 3 साल के बेटे संग विवाहिता लापता: दवाई लेने घर से निकली; एक साल से मायके में रह रही थी

    दवाई लेने घर से निकली; एक साल से मायके में रह रही थी|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • छात्रा को सुसाइड पर मजबूर करने वाला दोषी करार: पानीपत कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई; कॉल डिटेल से मिले अहम सुराग

    पानीपत कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई; कॉल डिटेल से मिले अहम सुराग|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में कैश चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: दो पर पहले से 2-2 केस; डेढ़ महीने पहले जेल से आए थे बाहर

    दो पर पहले से 2-2 केस; डेढ़ महीने पहले जेल से आए थे बाहर|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में डेंगू के 2 नए मरीज मिले: 20 केस हुए, 676 जगह मिला मच्छर का लार्वा; 312 टीमें कर रहीं सर्वे

    0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर