रायपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वाराआज 16 अक्टूबर (CG Job Vacancy 2026 Last Date) को शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बैरन बाजार, रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें छह नियोजक कंपनियों द्वारा कुल 426 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की उपसंचालक पुष्पा चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में एलएक्सईआर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, आईकैमेट एचआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आर.एस. इंक., शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, एसएल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड तथा इंडिया हेल्प पॉइंट डॉट कॉम सहित कुल छह नियोजक शामिल होंगे।
10वीं से स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा मौका, ₹30 हजार तक प्रतिमाह वेतन
इन कंपनियों में आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक उत्तीर्ण तथा आईटीआई, डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
ये दस्तावेज लाना होगा अनिवार्य
रोजगार मेले (Raipur Rojgar Mela 2026) में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बैरन बाजार, रायपुर में उपस्थित होना होगा। साथ ही रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है।
यहां से करें आवेदन
जिला स्तरीय रोजगार मेला अभ्यर्थियों एवं नियोजकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है। रिक्त पदों की संख्या, निर्धारित योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ अथवा जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें -
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
- धर्मांतरण करने के बाद आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला
- शिवा शर्मा हत्याकांड के फरार आरोपी श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बताई क्या हुआ था उस दिन, देखें पूरा वीडियो
- रातों-रात वायरल हुई राहुल और रूसी लड़की की लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट, राहुल यादव ने खुद किया बड़ा खुलासा
- धरने में बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने किया डिटेन, कई कांग्रेस नेता भी हिरासत में, 24 घंटे का अल्टीमेटम
CG Job Vacancy 2026 Last Date| Raipur Rojgar Mela 2026|Chhattisgarh Job Fair| Raipur Job Vacancy| 426 Posts Recruitment| CG Rojgar Mela 16 October|