4000 करोड़ की Ramayana को मिले 'महादेव', ये मशहूर सितारा निभाएगा शिव का किरदार? - mohit raina likely to play mahadev in ranbir kapoor epic film ramayana

Published on 17 जुल॰ 2026

4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही रामायण (Ramayana) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक जाना माना कलाकार फिल्म में महादेव के किरदार में नजर आ सकता ...और पढ़ें

4000 करोड़ में बन रही रामायण

4000 करोड़ में बन रही रामायण

HighLights

  1. 4000 करोड़ में बन रही रामायण

  2. फिल्म में महादेव बनेगा ये सितारा?

  3. दीवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की पहली झलक सामने आने के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अन्य मुख्य किरदारों की कास्टिंग देखने के लिए दर्शक बेसब्र हैं। वैसे तो सभी किरदारों की कास्टिंग सामने आ चुकी है लेकिन इस बीच अब फिल्म में महादेव के किरदार के लिए एक नाम सामने आया है।

रामायण में कौन बनेगा महादेव?

जिस एक्टर को कभी भगवान की तरह पूजा जाता था, वे 4000 करोड़ रुपये की 'रामायण' में वही रोल निभा सकते हैं और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म में अपना दमखम दिखा सकते हैं।

ramayana (6)

यह भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म The Odyssey की रणबीर कपूर की Ramayana से क्यों हो रही तुलना? क्लाइमेक्स सीन ने खींचा लोगों का ध्यान

फिल्म में कौन निभाएंगे महादेव का किरदार

'रामायण' में पहले से ही रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल और अन्य जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं अब खबरों के मुताबिक, मोहित रैना (Mohit Raina), जो कई सालों से टीवी पर भगवान शिव का रोल निभाने के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में महादेव का रोल फिर से निभाएंगे।

ramayana (21)

खबरों के अनुसार, मेकर्स रणबीर कपूर और साई पल्लवी (Sai Pallavi) स्टारर 'रामायण' में भगवान शिव के रोल के लिए मोहित रैना को कास्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी बातचीत चल रही है और इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है। मोहित रैना टीवी सीरीज 'देवों के देव... महादेव' (2011–2014) में भगवान शिव का दमदार रोल निभाकर घर-घर में मशहूर हो गए थे। इस रोल ने उन्हें उनकी यादगार परफॉर्मेंस में से एक बना दिया।

ramayana (22)

नितेश तिवारी की 'रामायण' के बारे में

वहीं, नितेश तिवारी की 'रामायण' का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें फिल्म के दोनों पार्ट शामिल हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, रवि दुबे- लक्ष्मण, सनी देओल- हनुमान और यश- रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।