ऊषा मंगेशकर ने 1975 की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए एक गाना सिर्फ 400 रुपये में गाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'शोले' से भी आगे निकल गई थी और इसके गाने ...और पढ़ें

400 रुपए में ऊषा मंगेशकर ने गाया यह कल्ट गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्मों में कुछ फिल्में ऐसी रही हैं, जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। इन फिल्मों की उम्मीद किसी ने नहीं की, लेकिन फिर भी यह फिल्में ब्लॉकबस्टर हुईं।
साल 1975 में एक ऐसी ही फिल्म आई जो शोले जैसी फिल्म भारी पड़ी और फिल्म का गाना कल्ट रहा। हालांकि फिल्म में आवाज देने वाली सिंगर ने जब गाना गाया, तो उन्हें महज एक गाने के 400 रुपए मिले।
कौन सी है वो फिल्म और गाना?
दरअसल आज जिस फिल्म और गाने की हम बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है जय संतोषी मां। यह फिल्म साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बड़े स्कैल पर नहीं बनाया गया था। यह फिल्म बहुत छोटे बजट की थी। हालांकि फिल्म ने कमाई के मामले में सबके होश उड़ा दिए थे और फिल्म घर-घर में चली थी।

इस फिल्म में कई गाने भी थे, जो खूब पसंद किए गए। इन्हीं में से कुछ गानों को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और आशा भोसले (Asha Bhosle) की बहन और दिग्गज सिंगर ऊषा मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया था। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की...' (Main Toh Aarti Utaru Re Santoshi Mata Ki ) इस गाने को ऊषा मंगेशकर ने ही गाया था। हालांकि फिल्म के तीन गानों को गाने के लिए उन्हें बहुत कम रकम मिली थी।
महज 400 रुपए में गाया था गाना?
यह सुनकर शायद आप हैरान रह जाएंगे कि ऊषा मंगेशकर को फिल्म संतोषी माता में तीन गानों को आवाज देने के लिए महज 1200 रुपए मिले थे। इस हिसाब से उन्हें एक गाने के लिए सिर्फ 400 रुपए मिले।
फिल्मफेयर के साथ बातचीत में खुलासा हुआ कि ऊषा मंगेशकर को एक गाने के लिए 400 रुपए मिले, जबकि फिल्म को इतना मुनाफा हुआ और प्रोड्यूसर्स को इतनी बचत के बाद भी ऊषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) को बाद में कोई अलग से पैसे नहीं दिए गए।
ऊषा मंगेशकर ने बताया कि, उन्हें मेकर्स ने कहा था कि उनके संतोषी माता गाने ने पिछले 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। बावजूद इसके भी मेकर्स ने उन्हें फिल्म हिट होने के बाद भी अलग से कोई पैसा नहीं दिया। ना ही ऊषा मंगेशकर को अलग से कोई क्रेडिट दिया गया। हालांकि फिल्म का संगीत तैयार करने वाले सी.अर्जुन को एक फ्रिज दिया गया था।
आपको बता दें कि जय संतोषी उन कल्ट फिल्मों में से है, जिसने शोले (Sholay) की गद्दी को भी हिला दिया था। फिल्म की कमाई इतनी ज्यादा हुई कि ये शोले पर भी भारी पड़ी। यहांतक कि कई हफ्तों तक फिल्म सिनेमाघरों में ही लगी रही थी।