40 हजार सुरक्षाकर्मी, इंटरनेट बंद, मेट्रो सेवा ठप और सड़कें ब्लॉक... जंतर-मंतर 2.0 के लिए अभेद्य किला बनी दिल्ली

Published on 10 अक्टू॰ 2026

CJP Protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. जिसे देखते हुए राजधानी में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Google Search

CJP Protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. जिसे देखते हुए राजधानी में आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

author-image

New Update

Delhi Protest Security at Jantar Mantar

सीजेपी की प्रदर्शन के चलते दिल्ली में कड़ी की गई सुरक्षा Photograph: (ANI)

CJP Protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज यानी शनिवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का एलान किया है. इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. जिसे देखते हुए दिल्ली में आज सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

शुक्रवार शाम को ही संसद मार्ग पर कनॉट प्लेस को जंतर-मंतर से जोड़ने वाला लगभग 500 मीटर लंबे रास्ते पर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और दूसरे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के करीब 250 जवानों तैनात दिखे. इसके साथ ही उनके आस-पास दंगा-रोधी बड़ी गाड़ियां, बसें और पुलिस वैन खड़ी नजर आईं.

दिल्ली में आज 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

जंतर-मंतर पर आज होने वाले सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है. प्रदर्शनकारियों को वहां जुटने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के 40,000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है.

मीडियाकर्मियों के लिए भी बंद जंतर-मंतर

प्रदर्शन के मुख्य केंद्र जंतर-मंतर को मीडियाकर्मियों के लिए भी बंद कर दिया गया. वहां जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगाए गए और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया. तीन मुख्य एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर लाउडस्पीकर से हिंदी और अंग्रेजी में चेतावनी दी जा रही थी कि 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 163 के तहत भीड़ जुटने, जुलूस निकालने, सड़क जाम करने और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों की मनाही है.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा कड़ी की गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शनिवार को होने वाले संभावित विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए उसके 15,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया था, और शहर में केंद्रीय बलों के जवानों की संख्या लगभग 26,000 कर दी गई है. सबसे ज्यादा तैनाती टॉल्स्टॉय मार्ग-संसद मार्ग चौराहे पर (जंतर-मंतर जाने का मुख्य रास्ता) और संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर की गई थी. जहां कम से कम दो लेयर की बैरिकेडिंग से पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही को विरोध-प्रदर्शन वाली जगह की ओर जाने से रोका गया. कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर अशोक रोड गोलचक्कर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था और ट्रैफिक को दूसरी तरफ के रास्ते पर मोड़ दिया गया था.

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा गया है और हर जोन की कमान डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) रैंक के अधिकारी के पास होगी. प्रदर्शनकारियों के संभावित प्रवेश बिंदुओं पर 37 जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि महिला प्रदर्शनकारियों को संभालने और हिरासत में लेने के लिए CAPF से महिला कर्मियों को भेजने के लिए भी कहा गया है. अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी लगभग 5,000 कर्मियों को तैनात किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में विपक्ष के बड़े प्रदर्शन से थमी रफ्तार, भारी जाम से बचने के लिए तुरंत देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन पर पाबंदियां

ये पाबंदियां सिर्फ बैरिकेड्स तक ही सीमित नहीं हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पहले घोषणा की थी कि शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 57 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी, लेकिन बाद में देर रात इस लिस्ट में बदलाव करके स्टेशनों की संख्या 45 कर दी गई. एक अलग आदेश में, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन का असर: मेट्रो से रेलवे और बाजार तक बदले हालात, कई रास्तों पर डायवर्जन