अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 4 की मौत: इनमें 3 बच्चे, स्थानीय नागरिक ने हमलावर को मार गिराया; इस साल स्कूलों में फायरिंग का 26वां मामला

Published on 16 अक्टू॰ 2026

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 4 की मौत:इनमें 3 बच्चे, स्थानीय नागरिक ने हमलावर को मार गिराया; इस साल स्कूलों में फायरिंग का 26वां मामला

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
स्कूल में गोलीबारी से जुड़ी तस्वीरें। - Dainik Bhaskar

स्कूल में गोलीबारी से जुड़ी तस्वीरें।

अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को एक स्कूल में गोलीबारी हुई। इसमें 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

CNN के मुताबिक, हमलावर को एक स्थानीय नागरिक ने गोली मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर की उम्र करीब 16 साल थी।

एजुकेशन वीक की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में गोलीबारी का यह इस साल का 26वां मामला है।

गोलीबारी के बाद की 3 तस्वीरें

सिल्वर रेल एलिमेंटरी स्कूल में गोलीबारी के बाद परिजनों से मिले बच्चे।

सिल्वर रेल एलिमेंटरी स्कूल में गोलीबारी के बाद परिजनों से मिले बच्चे।

गोलीबारी की घटना के बाद स्कूल के बाहर पुलिस तैनात।

गोलीबारी की घटना के बाद स्कूल के बाहर पुलिस तैनात।

गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।

गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी।

मारे गए बच्चे 5 से 11 साल के थे

एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, मारे गए बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी। मरने वालों में एक शिक्षक भी शामिल है। इनके परिवारों को जानकारी दे दी गई है।

गोलीबारी में घायल 7 साल के एक बच्चे और 54 साल के शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रमुख माइक क्रांट्ज ने बताया कि हमलावर बेंड का रहने वाला था। उसने स्कूल के बंद दरवाजों पर गोली चलाकर अंदर घुसने का रास्ता बनाया था।

FBI की टीम भी जांच में जुटी

FBI के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर बताया कि एजेंसी की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि क्या हमलावर पहले कभी इस स्कूल में पढ़ा था।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। आने वाले दिनों में घटना से जुड़ी और जानकारी जारी की जाएगी।

स्कूल में करीब 450 छात्र पढ़ते हैं

रॉयटर्स के मुताबिक, सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में किंडरगार्टन से पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। स्कूल में करीब 450 छात्र और 40 कर्मचारी हैं।

ओरेगन की गवर्नर टीना कोटेक ने हमलावर को रोकने वाले स्थानीय नागरिक से भी बात की। गवर्नर ने उस नागरिक की तारीफ करते हुए कहा कि उसने बहादुरी से लोगों की जान बचाई।

इस साल हुई गोलीबारी की बड़ी घटनाएं

19 अप्रैल, लुइसियाना: श्रेवपोर्ट में गोलीबारी में 8 बच्चों की मौत हुई। इनमें हमलावर के 7 बच्चे शामिल थे।

9 अक्टूबर, पेंसिल्वेनिया: एरी में एक व्यक्ति ने परिवार के 7 सदस्यों और एक परिचित की हत्या कर दी। बाद में उसने खुदकुशी कर ली।

9 अक्टूबर, जॉर्जिया: डगलस में एक व्यक्ति ने परिवार के 4 सदस्यों की गोली मारकर हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली।

-------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 35 की मौत: इनमें 34 बच्चे, 1 महिला टीचर

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है। इनमें 34 छात्र और एक महिला टीचर शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र 13 साल या उससे कम है। हादसे के बाद निजी स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • सऊदी के महंगे हथियारों पर हूतियों के सस्ते ड्रोन भारी: 15 लाख का ड्रोन रोकने में 30 करोड़ खर्च; यमन में जीत का रास्ता मुश्किल

    15 लाख का ड्रोन रोकने में 30 करोड़ खर्च; यमन में जीत का रास्ता मुश्किल|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:47
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री मौजूद थे, बाल-बाल बचे

    5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री मौजूद थे, बाल-बाल बचे|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:43
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमेरिका के मंदिर में नरसंहार की साजिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार: नवरात्रि के पहले दिन हमला करने पहुंचा था, लेकिन राइफल जाम हुई

    नवरात्रि के पहले दिन हमला करने पहुंचा था, लेकिन राइफल जाम हुई|विदेश,International - Dainik Bhaskar0:53
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 35 की मौत: इनमें 34 बच्चे, 1 महिला टीचर; 6 महीने में स्कूलों में चौथा बड़ा हादसा

    0:32
    • कॉपी लिंक

    शेयर