379 रुपए के ऑर्डर पर ठोका 744 का डिलीवरी चार्ज! भड़के यूजर्स बोले- 'खाना प्लेन से भेजोगे क्या?'

Published on 27 अग॰ 2026

379 रुपए के ऑर्डर पर ठोका 744 का डिलीवरी चार्ज! भड़के यूजर्स बोले- 'खाना प्लेन से भेजोगे क्या?'

फूड डिलीवरी कंपनियों की मनमानी पर फूटा लोगों का गुस्साImage Credit source: X/@Rudra_pvt_

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हमारी आदत बन चुका है. लेकिन जरा सोचिए, आप अपनी पसंद का खाना 300-400 रुपए में ऑर्डर करें और बिल पेमेंट के समय आपसे 1300 रुपए से ज्यादा मांग लिए जाएं. जी हां, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों की मनमानी पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है.

खाने से दुगना डिलीवरी चार्ज, यूजर का छलका दर्द

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @Rudra_pvt_ हैंडल से एक यूजर ने अपने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के ऑर्डर का स्क्रीनशॉट शेयर किया. कथित तौर पर यूजर ने कुल 379 रुपए का खाना चुना था. लेकिन जब बिल की बारी आई, तो उसके होश उड़ गए. बिल में 19 रुपए रेस्टोरेंट पैकेजिंग चार्ज, 14.90 रुपए प्लेटफॉर्म फीस, 149.50 रुपए जीएसटी और सबसे चौंकाने वाला 744 रुपए का डिलीवरी चार्ज जुड़ा हुआ था. कुल बिल 1,306.40 रुपए तक पहुंच गया. डिस्काउंट कूपन लगाने के बाद भी यूजर को 1,166 रुपए चुकाने थे.

भड़के लोगों ने पूछा- क्या फ्लाइट से आएगा खाना?

इस भारी-भरकम बिल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने मजाकिया लेकिन कड़वे अंदाज में लिखा, क्या फ्लाइट से ऑर्डर करने पर डिलीवरी होगी? देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई. लोगों ने कंपनियों की इस लूट-खसोट पर अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी.

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इतने पैसे में तो इंसान खुद रेस्टोरेंट जाकर शाही खाना खा आए. वहीं दूसरे ने लिखा, ये एक्स्ट्रा चार्जेज आम आदमी की जेब पर सीधा डाका है, इन पर कोई सीमा तय होनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने बताया कि 1 किलोमीटर की दूरी के लिए भी भारी-भरकम पैकेजिंग और डिलीवरी फीस वसूलना सरासर धोखा है.

फेक या AI जेनरेटेड?

हालांकि, 379 रुपए के खाने पर 744 रुपए का डिलीवरी चार्ज और लगभग 150 रुपए का जीएसटी कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है. कई यूजर्स इसे किसी सॉफ्टवेयर की तकनीकी गड़बड़ी, एडिटेड इमेज या एआई जेनरेटेड मान रहे हैं.

वायरल स्क्रीनशॉट पर भड़के यूजर्स

Order flight se deliver hoga kya 🤔 pic.twitter.com/yaytaxBvnP

— . (@Rudra_pvt_) August 24, 2026

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

google button