पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित; कब-कब बढ़ा भारत का मान?

Published on 29 अग॰ 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दराजाली दोस्तलिक' से सम्मानित किया गया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा। जुलाई 2026 में इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी देशों से मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 35 हो गई है।



भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को व्यापार और निवेश, डिजिटल संपर्क, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और साझा विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

#WATCH | Tashkent, Uzbekistan: President Shavkat Mirziyoyev confers the Order of “Oliy Darajali Dustlik,” Uzbekistan’s supreme state award, on Prime Minister Narendra Modi

विज्ञापन



(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/WbHZtBB6ZU — ANI (@ANI) August 30, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त तक उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। यह यात्रा राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर हो रही है। ताशकंद पहुंचने पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।


क्रम देश पीएम मोदी को मिला सम्मान वर्ष
1 सऊदी अरब किंग अब्दुलअजीज सैश 2016
2 अफगानिस्तान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान 2016
3 फलस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन 2018
4 संयुक्त अरब अमीरात ऑर्डर ऑफ जायद 2019
5 रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 2024
6 मालदीव ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन 2019
7 बहरीन किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां 2019
8 अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट 2020
9 भूटान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो 2024
10 फिजी कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी 2023
11 पापुआ न्यू गिनी ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू 2023
12 पलाऊ एबाक्ल अवॉर्ड 2023
13 मिस्र ऑर्डर ऑफ द नाइल 2023
14 फ्रांस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 2023
15 ग्रीस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर 2023
16 डोमिनिका डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 2024
17 नाइजीरिया ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर 2024
18 गुयाना ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस 2024
19 बारबाडोस ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम 2025
20 कुवैत ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर 2024
21 मॉरीशस ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन 2025
22 श्रीलंका श्रीलंका मित्र विभूषण 2025
23 साइप्रस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III 2025
24 घाना ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना 2025
25 त्रिनिदाद और टोबैगो ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो 2025
26 ब्राजील ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस 2025
27 नामीबिया ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विट्सचिया मिराबिलिस 2025
28 इथियोपिया ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया 2025
29 ओमान ऑर्डर ऑफ ओमान 2025
30 इस्राइल मेडल ऑफ द नेसेट 2026
31 स्वीडन रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस 2026
32 नॉर्वे ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट 2026
33 स्लोवाकिया ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, प्रथम श्रेणी 2026
34 सेशेल्स गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन 2026
35 इंडोनेशिया बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया 2026
36 उज्बेकिस्तान ऑर्डर ऑफ ओली दराजाली दोस्तलिक 2026