Jul 24, 2026 04:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर एसयूवी Fronx के नए फेसलिफ्ट मॉडल को जल्द मार्केट में लाने जा रही है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स फेसलिफ्ट प्रतीकात्मक फोटो
केवल
₹15,690/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट में एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी अपनी पॉपुलर क्रॉसओवर एसयूवी फ्रोंक्स (Fronx) के नए फेसलिफ्ट मॉडल को जल्द मार्केट में लाने जा रही है। इसी क्रम में इस कार की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों से कार के कई बड़े बदलावों का खुलासा हुआ है। लीक हुई जानकारियों के अनुसार, नई फ्रोंक्स में नया फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, पीछे का नया डिजाइन और सबसे खास बात लेवल-2 ADAS जैसे हाइटेक फीचर्स देखने को मिलेंगे।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12.39 - 22.82 लाख
₹ 7.54 - 14.88 लाख
₹ 13.66 - 24.92 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
दिखने में कितनी बदल गई फ्रोंक्स?
अगर कार के लुक्स और डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट ग्रिल में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। नई ग्रिल में अब U-शेप के चौड़े एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसके बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल मॉडल में ग्रिल पर लाल रंग की फिनिशिंग दी गई है, जो इसे काफी स्पोर्टी लुक देती है। इसके अलावा, ग्रिल पर पुरानी सिल्वर पट्टी की जगह अब गनमेटल ग्रे कलर की क्रोम लाइन दी गई है। कार का नया फ्रंट बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट इसे सामने से काफी एग्रेसिव और प्रीमियम लुक देते हैं।
सेफ्टी के लिए मिला लेवल-2 ADAS
इस नए मॉडल का सबसे बड़ा और हाइलाइट फीचर इसमें मिलने वाला ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) है। कार में लगे सुजुकी लोगो के ठीक नीचे रडार सेंसर देखा गया है। इससे साफ है कि इसमें लेवल-2 ADAS मिलेगा। इस सेफ्टी फीचर की मदद से कार में एडैप्टिव क्रूजु कंट्रोल, लेन चेंज असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे कई शानदार सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। अगर कार के पिछले हिस्से की बात करें तो टेललाइट्स पुरानी जैसी ही हैं, लेकिन रियर बंपर को बिल्कुल नया लुक दिया गया है।
वही दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन
इंजन के मामले में कार में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक इसमें वही 1.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 100bhp की पावर और 146Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता रहेगा। यह सिस्टम ट्रैफिक में कार को अपने आप बंद-चालू करने, टॉर्क असिस्ट देने और माइलेज बढ़ाने में मदद करता है।
सीरीज हाइब्रिड के लिए इंतजार
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि नई फ्रोंक्स में 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाला सीरीज हाइब्रिड इंजन मिलेगा। हालांकि, लीक हुई तस्वीरों से साफ है कि यह नया इंजन फिलहाल लॉन्च नहीं हो रहा है। सीरीज हाइब्रिड में पेट्रोल इंजन सिर्फ बैटरी चार्ज करता है और कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है। इससे एकदम शांत और स्मूथ ड्राइव मिलती है। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति इस 35kmpl वाले मॉडल को अगले साल मार्केट में उतारेगी।

