दूसरे टेस्ट में पस्त हुई ऑस्ट्रेलिया! दक्षिण अफ्रीका ने पारी व 31 रन से हराकर सीरीज में की बराबरी

Published on 22 अक्टू॰ 2026

AUS vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. बावुमा, यानसन और हेड ने शानदार प्रदर्शन किया.

Google Search

AUS vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. बावुमा, यानसन और हेड ने शानदार प्रदर्शन किया.

author-image

New Update

AUS vs SA 2nd Test

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में हराया Photograph: (AFP)

AUS vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम दोनों पारियों में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. बता दें कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 99 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए टीम दूसरी पारी में 295 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 121 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके. आइए इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.

बावुमा के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने बनाया बड़ा स्कोर

सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी 425 रन पर 9 विकेट खोकर घोषित की. कप्तान तेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए. मार्को यानसन ने 85 और साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने पांच विकेट हासिल किए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिर्फ 99 रन पर समाप्त हो गई. दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए.

बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड

तेम्बा बावुमा ने मुश्किल समय में एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की. दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट सिर्फ 95 रन पर गिर गए थे, लेकिन बावुमा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने यानसन के साथ 132 रन की साझेदारी की. बावुमा का यह टेस्ट करियर का पांचवां शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक था. वह पिछले आठ साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले कप्तान बने.

iTemba Lamarhumsha!!! 🤌

A brilliant innings under pressure that proved pivotal in an emphatic victory for #TheProteas in the second Dafabet Test Match! 🇿🇦

Ladies and gentlemen, your Player of the Match, the skipper, Temba Bavuma! 👏🏏#Unbreakable#SAvAUSpic.twitter.com/3WWjnsir1B

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 22, 2026

बोलैंड और यानसन की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड ने पहली पारी में 81 रन देकर पांच विकेट लिए. यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला पांच विकेट लेने का प्रदर्शन था. उनके टेस्ट करियर का यह तीसरा पांच विकेट हॉल रहा. दूसरी ओर, मार्को यानसन ने 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां पांच विकेट हॉल था. उन्होंने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी शानदार योगदान दिया.

हार्मर ने लगाया पहला अर्धशतक

37 वर्षीय साइमन हार्मर ने 157 गेंदों में 82 रन बनाए. उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा. यह उनके टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक था. उन्होंने बावुमा के साथ निचले क्रम में महत्वपूर्ण साझेदारी की.

🚨 MATCH RESULT 🚨

What a phenomenal game, what an incredible display from #TheProteas! An absolutely heart-stopping performance! 🤩

Bavuma led the way with the bat, and our bowlers ran riot with the ball! 💪🔥#TheProteas level the series 1-1 with a comprehensive victory by… pic.twitter.com/E89Ki6tyIj

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 22, 2026

हेड का शतक भी ऑस्ट्रेलिया को नहीं दिला सका जीत

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने 190 गेंदों में 121 रन बनाए. उन्होंने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े. हेड ने संघर्ष करते हुए शतक पूरा किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला. आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की टीम 295 रन पर आउट हो गई और दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबला जीतकर सीरीज में बराबरी हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें- 114 गेंदों में डबल सेंचुरी! हैरी ब्रूक ने वनडे में तोड़ा शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्टोक्स को भी पछाड़ा

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें