Sep 07, 2026 06:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

किआ ने बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

किआ मॉडल-वाइज बिक्री अगस्त 2026
केवल
₹11,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
किआ ने बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि एक बार फिर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने ओवरऑल बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। किआ सेल्टोस को बीते महीने कुल 11,716 नए खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर सेल्टोस की बिक्री में 150 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 4,687 यूनिट पर था। मार्केट में सेल्टोस का मुकाबला क्रेटा, सिएरा और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी से होता है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 10.99 - 22.02 लाख
₹ 7.41 - 14.47 लाख
₹ 11.02 - 12.88 लाख
₹ 7.4 - 13.71 लाख
₹ 8 - 15.64 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
दूसरे नंबर पर रही किआ सोनेट
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट का कब्जा रहा। सोनेट ने इस दौरान 17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 9,048 यूनिट कारों की बिक्री की, जबकि अगस्त 2025 में इसकी 7,741 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस रही है। किआ कैरेंस को अगस्त महीने में कुल 6,093 नए खरीदार मिले। हालांकि, कैरेंस की बिक्री में इस दौरान सालाना आधार पर 11 पर्सेंट की गिरावट देखी गई है।
466% बढ़ गई साइरोस की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर किआ साइरोस रही। किआ साइरोस ने इस दौरान 466 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,742 यूनिट्स कारों की बिक्री दर्ज की है। इसके अलावा, पांचवें नंबर पर नई एंट्री के रूप में किआ सोरेंटो रही, जिसकी कुल 365 यूनिट्स बिकीं। वहीं, लास्ट पोजिशन पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कार्निवल रही। कार्निवल ने इस दौरान 56 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 78 यूनिट कारों की बिक्री की।
इन मॉडलों की बिक्री में सुधार
अगर महीने-दर-महीने बिक्री की तुलना करें तो किआ के कई मॉडलों ने बेहतरीन सुधार दिखाया है। बता दें कि जुलाई, 2026 में 5,352 यूनिट्स बेचने वाली किआ कैरेंस ने अगस्त में 14 पर्सेंट की मासिक बढ़त हासिल की। किआ साइरोस की बिक्री में जुलाई के मुकाबले 34 पर्सेंट का बंपर उछाल दर्ज किया गया। वहीं, किआ सोनेट ने भी जुलाई की 8,913 यूनिट्स की तुलना में अगस्त में 2 पर्सेंट की बढ़त दर्ज की। हालांकि, सेल्टोस की बिक्री में जुलाई के मुकाबले 7 पर्सेंट और कार्निवल में 14 पर्सेंट की मामूली मासिक गिरावट देखने को मिली है।
ओवरऑल बिक्री में भी तेजी
अगर ओवरऑल डोमेस्टिक बिक्री की बात करें तो किआ इंडिया ने अगस्त, 2026 में कुल 29,042 यूनिट्स कारों की बिक्री की है। कंपनी ने इस दौरान सालाना आधार पर 48 पर्सेंट की मजबूत बढ़ोतरी हासिल की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 19,608 यूनिट्स रही थी। इसके अलावा, मासिक आधार पर भी किआ की कुल बिक्री में 3 पर्सेंट का सुधार आया है। जबकि जुलाई, 2026 में कंपनी ने कुल 28,200 गाड़ियां बेची थीं। साफ है कि भारतीय मार्केट में किआ की गाड़ियों को ग्राहकों का लगातार बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।
