301 रन बनाकर भी हारा आयरलैंड; 3 शतक के साथ IRE vs AFG मैच में बने 644 रन

Published on 13 अग॰ 2026

Aug 13, 2026 05:48 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच रोमांचक वनडे में कुल 644 रन बने और तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। इस मैच में मेजबान आयरलैंड की टीम 301 रन बनाकर भी मैच हार गई। आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ।

Ireland vs Afghanistan Scorecard

आयरलैंड वर्सेस अफगानिस्तान वनडे में बने 644 रन

आयरलैंड वर्सेस अफगानिस्तान 5 मैच की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 12 अगस्त को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला गया। इस मैच में कुल 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़े और दोनों टीमों ने मिलकर 644 रन बोर्ड पर लगाए। मेजबान आयरलैंड की टीम 301 रन बनाने के बावजूद यह मैच हार गई। उनकी तरफ से ओपनर एंड्रयू बालबर्नी ने 109 रनों की शानदार पारी खेली। अफगानिस्तान को इस मैच में 42 रनों से जीत मिली और इस जीत के साथ उन्होंने सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली है। बता दें, सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था।

इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल का तूफान

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल की जोड़ी ने अफगानिस्तान की पारी को संभाला।

इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवर में 58 रन ही बोर्ड पर लगाए, मगर जैसे ही दोनों बैट्समैन सेट हुए तो उन्होंने रन गति बढ़ाई। धीरे-धीरे अफगानिस्तान का स्कोर 100,150 और 200 के पार पहुंचा। आयरलैंड के गेंदबाज दूसरे विकेट के लिए तरस गए।

इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्लाह अटल दोनों ने शतक जड़े और दूसरे विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की पार्टरनशिप की।

39वें ओवर में जाकर इब्राहिम जदरान आउट हुए जब अफगानिस्तान का स्कोर 247 रन था। उन्होंने 109 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल भी 143 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि दोनों बल्लेबाज अपना काम कर गए थे।

सेदिकुल्लाह अटल ने अपनी पारी में 17 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड के सामने 344 रनों का टारगेट रखा था।

लड़ते रहे एंड्रयू बालबर्नी

इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान पॉल स्टर्लिंग 27 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद हैरी टेक्टर के 34 रनों के अलावा मिडिल ऑर्डर एकदम कमजोर नजर आया।

ओपनर एंड्रयू बालबर्नी एक छोर को संभाले हुए थे, मगर उन्हें दूसरे छोर से किसी के साथ की जरूरत थी। ऐसे में 6ठे नंबर पर उतरे कर्टिस कैम्फर ने 84 रनों की पारी खेल उनका भरपूर साथ दिया।

दूसरी तरफ बालबर्नी लगे हुए थे, उन्होंने 109 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।

आयरलैंड की टीम इस रनचेज में 301 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही, मगर उन्हें जीत नहीं मिली।

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें