पहली सेल में मचेगी लूट, ₹3000 तक सस्ते मिलेंगे ये 5G फोन; देखें कीमत और खासियत

Published on 23 अग॰ 2026

स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी पहली सेल अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। लिस्ट में POCO और iQOO के स्मार्टफोन्स को शामिल हैं। देखें आपके बजट में कौन मॉडल फिट बैठ रहा है।

1/8

iQOO Z11 5G: कीमत और ऑफर

भारत में iQOO Z11 की कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है। इसे 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में भी पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 44,999 रुपये है। टॉप-एंड 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत, ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ-साथ 1,000 रुपये के कूपन का लाभ उठा सकते हैं। जो लोग एकसाथ पूरा पेमेंट नहीं करना चाहते हैं, वे इसे छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ ले सकते हैं। फोन अमेजन, iQOO इंडिया वेबसाइट, रिलायंस डिजिटल और देश भर में iQOO और Vivo रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी बिक्री 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी।

2/8

iQOO Z11 5G: डिस्प्ले भी बड़ा

फोन में 6.83-इंच 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) ब्राइटनेस है। इसमें एसजीएस लो ब्लू लाइट, लो फ्लिकर और फाइव-स्टार सनलाइट डिस्प्ले सर्टिफिकेशन भी है।

3/8

iQOO Z11 5G: रैम और प्रोसेसर

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट से लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 6 पर चलता है। फोन तीन साल OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।

4/8

iQOO Z11 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो iQOO Z11 में OIS और f/1.79 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा है, साथ ही 115-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। इसके फ्रंट में 84-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है। फ्रंट और रियर, दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इस हैंडसेट में 7050mAh की बैटरी है जो 44W FlashCharge को सपोर्ट करती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है।

5/8

POCO M8x 5G: कीमत और ऑफर

भारत में Poco M8x 5G के बेस वेरिएंट (4GB+128GB) की कीमत ₹20,999 से शुरू होती है। वहीं, इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹22,999 है। कंपनी ग्राहकों को ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट दे रही है। यह नया स्मार्टफोन भारत में 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे ब्लैक, ब्लू और लेदर ग्रीन फिनिश में खरीदा जा सकेगा।

6/8

POCO M8x 5G: डिस्प्ले भी बड़ा

फोन में 6.9-इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, गीली या नम उंगलियों से इस्तेमाल करने पर बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए वेट टच 2.0, और आंखों की सेफ्टी के लिए TUV राइनलैंड लो ब्लू लाइट, सर्केडियन फ्रेंडली और फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स हैं। यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

7/8

POCO M8x 5G: रैम और प्रोसेसर

फोन में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट ऐप्स को 43 प्रतिशत तेजी से खोलने में मदद करता है। इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 6,50,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। यह डुअल सिम फोन है, जो शाओमी के लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। यह चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है।

8/8

POCO M8x 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो Poco M8x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है जो 2x डिजिटल जूम की सुविधा देता है। इसके अलावा, इसके पिछले हिस्से में 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। यह फोन 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 7900mAh की बैटरी है और यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 35 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, 27 दिन मैसेजिंग, 13 घंटे GPS-बेस्ड नेविगेशन या 64 घंटे म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा देगा।

Gadgets Hindi News Iqoo Smartphones POCO Smartphones

Hindi Newsफोटोगैजेट्सपहली सेल में मचेगी लूट, ₹3000 तक सस्ते मिलेंगे ये 5G फोन; देखें कीमत और खासियत