आज से 3 दिन हड़ताल पर बिजली कर्मचारी-अधिकारी: शहर के कई क्षेत्रों में रात से बत्ती गुल; ठेकेदार के कर्मियों के भरोसे निगम - Jind News

Published on 22 अक्टू॰ 2026

गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई प्राइवेट कंपनी को देने के विरोध में आज से बिजली कर्मचारी- अधिकारी तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। रात को ही जिसका असर देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में रात करीब 11 बजे ही बिजली सप्लाई ठप हो गई। जींद में 1674 कर्मचारी-

.

इसे लेकर अधिकारी भी पूरी तरह से आश्वसत नहीं है। बिजली निगम ने प्रशासन को हड़ताल के दौरान सभी बड़े विशेषकर शहरों से जुड़े पॉवर हाउस और खटकड़ पॉवर ग्रिड पर पुलिस सुरक्षा मांगी है। ताकि हड़ताल के दौरान कर्मचारी सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा न डाल पाए।

निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।

निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।

सफीदों रोड पर सप्लाई रही ठप

शहर में सफीदो रोड पर रोड पर रात करीब 11 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिससे शिव कॉलोनी, सफीदों रोड से लगते अर्बन एस्टेट व हाउसिंग बोर्ड जैसे कई क्षेत्र शामिल है। बिजली सप्लाई बाधित होने से गलियों व सड़कों पर अंधेरा छाया रहा।

सभी कर्मचारी अधिकारी होंगे शामिल

स्टेट संगठन उपप्रधान राजा शामदों ने कहा कि सभी कर्मचारी और अधिकारी बिजली निजी कंपनियों को सौंपने के विरोध में है। संयुक्त मोर्चा ने तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। जिसमें सभी यूनियनों से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान कर्मचारी और अधिकारी कोई काम नहीं करेंगे। जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर कर्मचारी धरना- प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल में डीसी रेट के कर्मचारी भी शामिल होंगे। हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला से उपमंडल स्तर तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जानिए जींद में क्या है स्थिति

जींद जिला में जींद- नरवाना और सफीदों तीन सर्कल व सात उपमंडल हैं। तीनों सर्कल में 1072 स्थाई कर्मचारी और 575 डीसी रेट के कर्मचारी हैं। करीब 27 अधिकारी हैं। जिनमें से अधिकतर के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वास्तविक स्थिति वीरवार सुबह ही स्पष्ट हो पाएगी।

हड़ताल के दौरान ठेकेदारों के कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएगी। ठेकेदार के कितने कर्मचारी निगम के पास सेवा देने के लिए उपस्थित होते हैं, यह भी वीरवार को ही सामने आ पाएगा।

कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता।

कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता।

SE बोले- सप्लाई सुचारू बनाए रखेंगे

जींद बिजली निगम के अधीक्षक अंभियंता विनोद पूनिया ने कहा कि कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान बिजली सप्लाई सुचारू रखने के लिए निगम के पास काम करने वाले ठेकेदारों के कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए ठेकेदारों से संपर्क किया गया है। सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

हड़ताल में कितने कर्मचारी- अधिकारी शामिल होंगे, यह तो कल ही पता चल पाएगा। हां हड़ताल के दौरान सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सरकार के निर्देशानुसार पहले से तैयारियां की जा रही है।

वीसी में शामिल डीसी व एसई।

वीसी में शामिल डीसी व एसई।

DC बोली- शांति व्यवस्था बनाए रखें

डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने किा कि सरकार कर्मचारियों के साथ है। सभी आपस में समन्वय बनाकर काम करें। जिससे आमजन को परेशानी न हो। 22 से 24 अक्तूबर तक बिजली विभाग के कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। बिजली आपूर्ति या कोई अप्रिय घटना होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल की जा सकती है। उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की।