Rohit Sharma ODI retirement : रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों की बीच दो दिग्गज क्रिकेटर्स ने बड़ा बायन दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
Rohit Sharma ODI retirement : रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों की बीच दो दिग्गज क्रिकेटर्स ने बड़ा बायन दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/RvPBKVAbMBfbe6ju0Wv5.jpg)
Rohit Sharma ODI retirement : रोहित शर्मा के वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की खबरें क्रिकेट जगत में आग की तरह फैल रही हैं. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का अंतिम मैच लॉर्ड्स में है. इस मैच को रोहित के करियर का आखिरी मैच बताया जा रहा है. अब रोहित के संन्यास की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अलग-अलग तरीके से अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. इसी कड़ी में कृष्णमाचारी श्रीकांत, आकाश चोपड़ा और इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या-क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
श्रीकांत ने रोहित शर्मा के संन्यास पर बोली बड़ी बात
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि, 'रोहित शर्मा को बाहर करना इंडियन मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती होगी. मेरी बात याद रखना, इंडिया को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. मुझे पता है कि साउथ अफ्रीका में उनका रिकॉर्ड काफी एवरेज है, लेकिन आप उनके एक्सपीरियंस, उनकी क्लास, उनकी स्किल्स की जगह कैसे ले सकते हैं? यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका में कितने मैच खेले हैं? टीम मैनेजमेंट ने लेजेंड को पूरी तरह से बेइज्जत किया है और उनके जैसे लेजेंड को बाहर करना बहुत बड़ी मुसीबत होगी. आपको पता नहीं है कि आप अभी क्या कर रहे हैं'.
🚨INDIA WILL BE FINISHED IN THE WORLD CUP WITHOUT ROHIT SHARMA - KRIS SRIKKANTH🤯
Kris Srikkanth said :🗣️
"Indian management forcing Rohit Sharma out will be the biggest blunder. Mark my words, India will pay for it in the 2027 ODI World cup. I know he has a pretty average… pic.twitter.com/fYqS3Z8hdU
— Akshat (@Cricketmythos) July 17, 2026
रोहित शर्मा के संन्यास पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बायन
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'हर बड़ी यात्रा का एक आखिरी चैप्टर होता है. अगर ये सच में रोहित शर्मा के आखिरी वनडे मैच हैं, तो मुझे उम्मीद है कि वह सेंचुरी के साथ विदा लेंगे. बहुत कम खिलाड़ियों को लॉर्ड्स जैसी मशहूर जगह पर विदाई लेने का मौका मिलता है, और यह एक शानदार करियर का सही अंत होगा'.
Is RoSUPERhit Sharma One Match Away From Goodbye? #RohitSharmapic.twitter.com/Gtrwdyf7kH
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 17, 2026
चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'रोहित शर्मा को एहसास हुआ कि उन्हें फिट दिखने की जरूरत है और वह मैदान पर बोझ नहीं बन सकते. इसलिए वह अच्छी फिटनेस के साथ आए. उन्होंने अपना खेलने का स्टाइल बदल दिया है. एक समय था जब वो अकेले पावरप्ले में 50 रन बना लेते थे. अगर आप कल का मैच देखें तो वह 18वें ओवर में 26 रन बनाकर आउट हो गए. हमने रोहित को कभी इस तरह खेलते नहीं देखा'.
“We have never seen Rohit playing like that” – Aakash Chopra on Rohit Sharma’s form ahead of potential final international game
Aakash Chopra said:
"One thing is that Rohit has realized that he is the father of daddy hundreds, and quantity is required along with quality, and… pic.twitter.com/b4Z5njAyNf
— Cricket Hub (@Anurag9793) July 17, 2026
रोहित की बैटिंग पर बोले इरफान पठान
इरफान पठान ने कहा कि, 'रोहित शर्मा ने इस पूरी सीरीज में अपने जैसी बैटिंग नहीं की है. ऐसा लगता है कि ड्रेसिंग रूम के माहौल का उन पर असर पड़ रहा है. टीम मैनेजमेंट हर मैच में उन पर बेवजह का प्रेशर डाल रहा है और वह ऐसे माहौल में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. इसी इनसिक्योरिटी की वजह से वह नीचे गिरे हैं. कोच गौतम गंभीर को यह पक्का करना होगा कि खिलाड़ी उनकी लीडरशिप में सुरक्षित महसूस करें'.
🚨MASSIVE STATEMENT BY IRFAN PATHAN ON ROHIT SHARMA🚨
“Rohit Sharma hasn’t batted like himself throughout this series. He seems to be affected by the dressing room environment. The team management is putting unnecessary pressure on him in every match, and he can’t perform in… pic.twitter.com/osoW5yxnLN
— JB (@93Yorker) July 16, 2026
रोहित शर्मा का वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर
रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 287 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 279 पारियों में 33 शतक और 62 अर्धशतकों के साथ 11775 रन बनाए हैं. इस दौरान वनडे में हिटमैन का औसत 48.6 और स्ट्राइक रेट 92.8 का रहा है. रोहित शर्मा के बल्ले से वनडे क्रिकेट में 1109 चौके और 364 छक्के निकले हैं.
ये भी पढ़ें : शर्मनाक! पाकिस्तानी खिलाड़ी पर चला ICC का चाबुक, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के लिए लगा 3 महीनों का बैन
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें