Aug 17, 2026 05:58 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ 167 रनों की पारी खेल तीन एतिहासिक रिकॉर्ड बनााए। वह श्रीलंका में सबसे कम उम्र में 150 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में हैं।

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल
इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। दो दिन के खेल के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। भारत ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल देवदत्त पडिक्कल ने अदा किया। चोटिल साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग करने का मौका मिला और इस लेफ्टी बल्लेबाज ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया। पडिक्कल ने 167 रनों की करियर बेस्ट धमाकेदार पारी खेली और अपनी जगह नंबर-3 पर मजबूत करने की कोशिश की। पडिक्कल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े, आइए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं।
देवदत्तप पडिक्कल ने रचा इतिहास
पडिक्कल श्रीलंका में 150+ रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा यह कारनामा कर चुके हैं। वहीं, पडिक्कल ने पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। उनसे पहले कोई भी 29 साल की उम्र से पहले इस मुकाम तक नहीं पहुंचा था।
| खिलाड़ी | उम्र | रन | वेन्यू | साल |
|---|---|---|---|---|
| देवदत्त पडिक्कल | 26 साल, 39 दिन | 167 | गॉल | 2026 |
| चेतेश्वर पुजारा | 29 साल, 182 दिन | 153 | गॉल | 2017 |
| वीरेंद्र सहवाग | 29 साल, 285 दिन | 201 | गॉल | 2008 |
| शिखर धवन | 31 साल, 223 दिन | 190 | गॉल | 2017 |
| सचिन तेंदुलकर | 37 साल, 93 दिन | 203 | कोलंबो | 2010 |
पडिक्कल ने नंबर-3 पर तोड़ा पुजारा का रिकॉर्ड
श्रीलंका में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए पडिक्कल ने बतौर भारतीय सबसे ज्यादा इंडिविजुअल स्कोर बनाने के मामले में चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ दिया है। इन दोनों के अलावा कोई भारतीय श्रीलंका में नंबर-3 की पोजिशन पर 150 रन नहीं बना पाया है।
| खिलाड़ी | रन | वेन्यू | साल |
|---|---|---|---|
| देवदत्त पडिक्कल | 167 | गॉल | 2026 |
| चेतेश्वर पुजारा | 153 | गॉल | 2017 |
| चेतेश्वर पुजारा | 133 | कोलंबो | 2017 |
| अजिंक्य रहाणे | 126 | कोलंबो | 2015 |
| विनोद कांबली | 125 | कोलंबो | 1993 |
पडिक्कल ने तोड़ा 58 साल पुराना रिकॉर्ड
देवदत्त पडिक्कल घर के बाहर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए बतौर लेफ्टी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर अजीत वाडेकर का 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। वाडेकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में बतौर लेफ्टी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 143 रनों की पारी खेली थी। अब 58 साल बाद पडिक्कल उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे हैं।
| खिलाड़ी | रन | विपक्षी टीम | वेन्यू | साल |
|---|---|---|---|---|
| देवदत्त पडिक्कल | 167 | श्रीलंका | गॉल | 2026 |
| अजीत वाडेकर | 143 | न्यूजीलैंड | वेलिंगटन | 1968 |
| सौरव गांगुली | 136 | इंग्लैंड | नॉटिंघम | 1996 |
| सौरव गांगुली | 131 | इंंग्लैंड | लॉर्ड्स | 1996 |
| विनोद कांबली | 125 | श्रीलंका | कोलंबो | 1993 |
तीसरे दिन भारत की नजरें पहले घंटे में 500 के स्कोर के नजदीक पहुंचने पर होगी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया चाहेगी कि श्रीलंका अब जल्द से जल्द बैटिंग पर आए ताकि वह अधिक से अधिक विकेट चटकाकर उनपर और दबाव बना सके। पहले दो दिन के खेल में बारिश ने खूब परेशान किया, उम्मीद है कि तीसरे दिन पूरे 90 ओवर का खेल हो, ताकि भारतीय टीम अपना दबदबा बना सके।
लेखक के बारे में
Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें