मुंबई मेट्रो 2B परियोजना को बड़ी कामयाबी, कुर्ला-विद्याविहार के बीच लॉन्चेड हुए 3 कॉम्पोजिट स्टील गर्डर| Navbharat Live

Published on 18 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 18, 2026 | 03:36 PM IST

विज्ञापन

सार

Mumbai Metro 2B: मुंबई मेट्रो लाइन 2बी परियोजना के तहत एमएमआरडीए ने मध्य रेलवे के सहयोग से कुर्ला और विद्याविहार के बीच तीन कॉम्पोजिट स्टील गर्डरों का काम सफलतापूर्वक पूरा किया।

MMRDA achieves a milestone in the Mumbai Metro Line 2B project by successfully launching three composite steel girders between Kurla and Vidyavihar stations.

मुंबई मेट्रो 2B परियोजना (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Mumbai Metro 2B Project: मुंबई मेट्रो लाइन 2बी परियोजना ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मध्य रेलवे के कुर्ला और विद्याविहार स्टेशनों के बीच तीन कॉम्पोजिट स्टील गर्डरों की सफल लॉन्चिंग पूरी कर ली है। सीमित रेलवे ब्लॉक अवधि के भीतर इस जटिल इंजीनियरिंग कार्य को सुरक्षित और निर्धारित समय में पूरा कर मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने परियोजना के निर्माण में नई प्रगति दर्ज की है।

सीमित ब्लॉक में पूरा हुआ चुनौतीपूर्ण कार्य

एमएमआरडीए के अनुसार, रेलवे ट्रैक के ऊपर स्टील गर्डर स्थापित करना तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसके लिए विस्तृत योजना, सटीक समन्वय और उच्च सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। पूरी प्रक्रिया को निर्धारित रेलवे ब्लॉक अवधि के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे रेल परिचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा।

मध्य रेलवे का मिला महत्वपूर्ण सहयोग

प्राधिकरण ने बताया कि इस उपलब्धि में मध्य रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों का समन्वय और सहयोग महत्वपूर्ण रहा। परियोजना के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, गुणवत्ता की कड़ी निगरानी और सटीक क्रियान्वयन के कारण यह कार्य तय समय में पूरा किया जा सका।

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ेः- Mumbai Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सिग्नलिंग पर विवाद, पूर्व जापानी सलाहकार ने उठाए सवाल

विश्वस्तरीय परिवहन नेटवर्क की दिशा में अहम कदम

एमएमआरडीए ने इस सफलता को मुंबई महानगर क्षेत्र में विश्वस्तरीय परिवहन अवसंरचना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। प्राधिकरण का कहना है कि मेट्रो लाइन 2बी परियोजना भविष्य में शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को अधिक तेज, सुरक्षित और एकीकृत बनाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

परियोजना पर तेजी से जारी है काम

एमएमआरडीए ने कहा कि मेट्रो लाइन 2बी परियोजना का निर्माण निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। प्राधिकरण ने इस जटिल कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले मध्य रेलवे, संबंधित एजेंसियों और तकनीकी टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई को आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लक्ष्य की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Follow Navbharatlive whatsapp