आईओबी भर्ती: इंडियन ओवरसीज बैंक में एसओ के 291 पदों पर आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले भरें फॉर्म; जानें योग्यता

Published on 29 अग॰ 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 291 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

विज्ञापन

पद का नाम स्केल कुल पद एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस यूआर
प्रबंधक (ब्रांच मैनेजमेंट) एमएमजीएस-II 100 15 7 27 10 41
प्रबंधक (आईटी) एमएमजीएस-II 65 10 5 18 7 25
प्रबंधक (सूचना सुरक्षा) एमएमजीएस-II 5 1 1 2 1 0
प्रबंधक (सूचना सुरक्षा ऑडिट) एमएमजीएस-II 5 1 1 2 1 0
वरिष्ठ प्रबंधक (आईटी) एमएमजीएस-III 10 2 1 3 1 3
वरिष्ठ प्रबंधक (सूचना सुरक्षा) एमएमजीएस-III 3 1 0 1 1 0
वरिष्ठ प्रबंधक (सूचना सुरक्षा ऑडिट) एमएमजीएस-III 2 1 1 0 0 0
वरिष्ठ प्रबंधक (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन) एमएमजीएस-III 10 1 0 2 1 6
वरिष्ठ प्रबंधक (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन) एमएमजीएस-III 5 0 0 1 0 4
वरिष्ठ प्रबंधक (साइबर सुरक्षा) एमएमजीएस-III 5 0 0 1 0 4
प्रबंधक (क्रेडिट) एमएमजीएस-II 35 8 3 11 2 11
वरिष्ठ प्रबंधक (क्रेडिट) एमएमजीएस-III 15 2 1 4 1 7
वरिष्ठ प्रबंधक (जोखिम) एमएमजीएस-III 6 1 0 1 1 3
सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) जेएमजीएस-I 25 3 1 6 2 13
कुल - 291 46 21 79 28 117

क्या है पदानुसार योग्यता?

पद का नाम आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता जरूरी अनुभव
प्रबंधक (शाखा प्रबंधन) 23-33 वर्ष किसी भी विषय में स्नातक बैंक में अधिकारी के रूप में 3 साल का अनुभव, जिसमें 2 साल शाखा बैंकिंग का अनुभव हो
प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) 25-35 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी आईटी क्षेत्र में 5 साल का अनुभव, जिसमें बैंकिंग/बीएफएसआई में 3 साल का अनुभव हो
प्रबंधक (सूचना सुरक्षा) 22-32 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई/साइबर सुरक्षा में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक सुरक्षा परीक्षण या ऑडिट में 2 साल का अनुभव
प्रबंधक (सूचना सुरक्षा ऑडिट) 22-32 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई/साइबर सुरक्षा में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए सूचना सुरक्षा ऑडिट, साइबर सुरक्षा ऑडिट या सुरक्षित एप्लिकेशन विकास में 2 साल का अनुभव
वरिष्ठ प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) 28-38 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी आईटी क्षेत्र में 8 साल का अनुभव, जिसमें बैंकिंग/बीएफएसआई में 5 साल का अनुभव हो
वरिष्ठ प्रबंधक (सूचना सुरक्षा) 25-35 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई/साइबर सुरक्षा में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक सुरक्षा परीक्षण या ऑडिट में 5 साल का अनुभव
वरिष्ठ प्रबंधक (सूचना सुरक्षा ऑडिट) 25-35 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई/साइबर सुरक्षा में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए सूचना सुरक्षा ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट में 5 साल का अनुभव
वरिष्ठ प्रबंधक (डेटाबेस प्रशासक) 28-38 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी डेटाबेस प्रशासन में 8 साल का अनुभव, जिसमें 5 साल उत्पादन डेटाबेस और 3 साल बैंकिंग/बीएफएसआई का अनुभव हो
वरिष्ठ प्रबंधक (नेटवर्क प्रशासक) 25-35 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई में बीई/बीटेक/एमटेक या एमसीए नेटवर्क संचालन में 5 साल का अनुभव, जिसमें नेटवर्क सुरक्षा का अनुभव हो
वरिष्ठ प्रबंधक (साइबर सुरक्षा प्रशासक) 25-35 वर्ष कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई/साइबर सुरक्षा में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक फोरेंसिक, सुरक्षा निगरानी, वेब सुरक्षा, पहचान प्रबंधन या नेटवर्क सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में 5 साल का अनुभव
प्रबंधक (क्रेडिट) 23-33 वर्ष स्नातक के साथ वित्त में एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/एमएमएस, सीए या सीएमए बैंक/वित्तीय संस्थान में 3 साल का अनुभव, जिसमें क्रेडिट विभाग में 2 साल का अनुभव हो
वरिष्ठ प्रबंधक (क्रेडिट) 25-35 वर्ष स्नातक के साथ वित्त में एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/एमएमएस, सीए या सीएमए बैंक/वित्तीय संस्थान में 6 साल का अनुभव, जिसमें क्रेडिट विभाग में 4 साल का अनुभव हो
वरिष्ठ प्रबंधक (जोखिम) 25-35 वर्ष स्नातक के साथ वित्त में एमबीए/पीजीडीएम या गणित/सांख्यिकी/अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री बैंक/एनबीएफसी/वित्तीय संस्थान में जोखिम, ऋण, विदेशी मुद्रा, कोष या वित्त विभाग में 5 साल का अनुभव
सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) 30-45 वर्ष स्नातक के साथ कंप्यूटर/आईटी में कम से कम 3 महीने का प्रमाणपत्र सेना/नौसेना/वायुसेना में 5 साल सेवा वाले सेवानिवृत्त जेसीओ या पुलिस/अर्धसैनिक बल में 5 साल सेवा वाले निरीक्षक/उपनिरीक्षक या उससे ऊपर के अधिकारी