तैयारी में जुटा प्रशासन, 28 अक्टूबर से अप्रोच रोड बनेंगे: जल संसाधन विभाग से मांगी गई गंगा के जलस्तर और घाटों पर कटाव की जानकारी - Patna News

Published on 22 अक्टू॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • The Administration Is Busy Preparing, Approach Roads Will Be Built From October 28.

पटना33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छठ महापर्व के लिए 109 गंगा घाटों को तैयार किया जाएगा। इसकी तैयारी 28 अक्टूबर से शुरू होगी। जिला प्रशासन के मुताबिक, 109 गंगा घाटों को 21 सेक्टरों में बांटा जाएगा। सभी सेक्टरों के प्रभारी वरीय अधिकारी होंगे। इन अधिकारियों के नेतृत्व में नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों अधिकारी और कर्मियों की टीम काम करेगी। एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद छठ महापर्व की तैयारी शुरू होगी। इससे पहले नदी के जलस्तर और घाटों पर कटाव की स्थिति की जानकारी जल संसाधन विभाग की टीम से मांगी गई है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, जलस्तर 24 घंटे में 18 से 20 सेमी घट रहा है। बुधवार को दोपहर 2 बजे दीघा घाट पर 47 मीटर और गांधीघाट पर 46.21 मीटर जलस्तर मापा गया है। अभी तक दीघा घाट पर जलस्तर लाल निशान से 3.45 मीटर और गांधी घाट पर 2.39 मीटर नीचे आया है।

21 सेक्टरों में बांटे जाएंगे सभी गंगा घाट

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष, वॉच टावर, चेंजिंग रूम, यात्री शेड, पेयजल, शौचालयों, पार्किंग, मेडिकल कैंप का निर्माण किया जाएगा। घाटों तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड बनेगा। पानी के अंदर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके बावजूद सुरक्षा में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे

घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती होगी। साथ ही पूजा समितियों के वॉलेंटियर व्रतियों की मदद में रहेंगे। किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल कार्रवाई होगी। इधर पेसू ने गंगा घाटों के इलाके में बिजली सप्लाई देने वाले ट्रांसफॉर्मरों की जांच और तारों को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित इंजीनियरों को जारी किया है।

प्रमुख घाटों की मौजूदा स्थिति दीघा इलाके में जेपी सेतु के पूरब और पश्चिम दोनों तरफ बेहतर घाट निकले हैं। बांसघाट इलाके से पानी निकला है। लेकिन, मिट्टी सूखने में समय लगेगा। कलेक्ट्रेट घाट पर अभी पानी है। पानी निकलने का इंतजार करना होगा। रिवर फ्रंट के घाटों पर पानी दूर जाने के बाद तैयारी करनी होगी। अभी सीढ़ियों तक पानी है।

छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय 14 नवंबर को खरना 15 नवंबर को सांध्यकालीन अर्घ्य 16 नवंबर को प्रात:कालीन अर्घ्य

.