
नॉर्थ साइप्रस के पास नाव पलटने से हादसा.
नॉर्थ साइप्रस के पास 260 से ज्यादा लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. CNN Turk के मुताबिक, प्रधानमंत्री उनाल उस्टेल ने कहा कि नाव पलटने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई. उन्होंने यह भी बताया कि 172 और लोगों को बचा लिया गया है और 89 लोग अभी भी लापता हैं.उस्टेल ने कहा कि कटमरैन स्टाइल का यह जहाज काइरेनिया पोर्ट से रवाना हुआ था और किनारे से कुछ किलोमीटर दूर डूबने लगा. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है.
जहाज पर सवार थे 267 लोग
उस्टेल ने कहा कि जब जहाज पलटा, तब उसमें क्रू समेत कुल 267 लोग सवार थे. तुर्की साइप्रस के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर एरहान अरिकली ने तुर्की न्यूज एजेंसी अनादोलू को बताया कि घायल लोगों को गिरने पोर्ट लाने और फिर उन्हें लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
Girne açıklarında meydana gelen elim gemi kazasının ardından oluşturduğumuz Kriz Masası ile süreci anbean takip ediyoruz.
Gemide bulunan toplam 267 kişiden 237si ekiplerimiz tarafından kurtarılmıştır. Maalesef 7 kişi hayatını kaybetmiştir. Kayıp olan 23 kişiye ulaşmak için
— Ünal Üstel (@dtunalustel) August 30, 2026
उन्होंने कहा कि घटना के कारण की जांच की जाएगी. तुर्की टेलीविजन पर दिखाई गई तस्वीरों में पानी में उल्टी पड़ी फेरी दिख रही थी, जिसके ऑरेंज रंग के हल के ऊपर लोग लाइफ जैकेट पहने हुए थे. मौसम सुहावना था और मदद के लिए इलाके में कई नावें देखी गईं.
राहत और बचाव कार्य तेज
उस्टेल ने कहा कि जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके लिए हिम्मत और सब्र की दुआ करता हूं. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की दुआ करता हूं. हमारे राज्य के सभी इंस्टीट्यूशन राहत बचाव कार्य में जुटे हैं. हम बहुत सावधानी से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं और डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं.
दूसरी ओर, तुर्की साइप्रस हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा, “रेस्क्यू और हेल्थ सर्विस से तुरंत मदद के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं” इसमें आगे कहा गया कि इलाके के हॉस्पिटल को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि वे जरूरत पड़ने पर कोई भी मेडिकल मदद दे सकें.”
ये भी पढ़ें-Turkeyने किया GAZAP BOMB का सफल परिक्षण…भारत के लिए बड़ा खतरा

अजय विद्यार्थी
कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन. प्रभात खबर में बतौर सीनियर न्यूज़ एडिटर काम किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग और एडिटिंग में करीब 20 सालों से ज्यादा का अनुभव. राजस्थान पत्रिका में चीफ रिपोर्टर रहने के दौरान कई ऐसी स्टोरी की, जिन्हें सराहा गया.
Read More