Updated On: Jul 20, 2026 | 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Girl Bargaining Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सड़क पर किताब बेचने वाले युवक से ऐसी बार्गेनिंग करती है कि ₹250 की किताब आखिरकार ₹50 में खरीद लेती है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Book Bargaining Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटा-सा वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। महज 27 सेकंड के इस वायरल क्लिप में एक लड़की और किताब बेचने वाले युवक के बीच हुई बार्गेनिंग देखने को मिलती है।
वीडियो में लड़की जिस आत्मविश्वास के साथ मोलभाव करती है, वही इसकी सबसे बड़ी वजह बन गया है। यही कारण है कि यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Hamse to aise nahi hota pic.twitter.com/kHcegTMZiL — Meme Supplier (@ImMemesupplier) July 19, 2026
₹250 की किताब लड़की ने ₹50 में खरीदी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की के पास किताब बेचने पहुंचता है। लड़की उससे किताब की कीमत पूछती है, जिस पर वह ₹250 बताता है। इसके बाद लड़की सीधे कहती है कि वह इसके सिर्फ ₹50 देगी। फिर दोनों के बीच मोलभाव शुरू हो जाता है। किताब बेचने वाला युवक पहले कीमत ₹230, फिर ₹220, उसके बाद ₹200, फिर ₹150 और आखिर में ₹100 तक ले आता है।
लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रहती है और ₹50 से एक रुपया भी ज्यादा देने को तैयार नहीं होती। आखिरकार युवक उसकी बात मान लेता है और किताब ₹50 में बेच देता है। इसी दिलचस्प मोलभाव ने वीडियो को वायरल बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ये खबर भी पढ़ें : पीछे मुड़कर देखना पड़ा भारी! पहाड़ी सड़क पर बाइकर की एक गलती ने लगा दी जान पर बन, वीडियो वायरल
जबरदस्त बार्गेनिंग का वीडियो हुआ वायरल
यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “हम से तो ऐसा नहीं होता।” वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “वाह, क्या सीन है।”
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इन दिनों यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग लड़की की बार्गेनिंग स्किल की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि जरूरत से ज्यादा मोलभाव करना छोटे दुकानदारों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
