BRICS Summit Delhi: नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स समिट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की जा रही है। इस समिट का असर रेलवे पर भी देखा जा रहा है। नई दिल्ली को आसपास से जोड़ने वाली करीब 26 ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है, जबकि लंबी दूरी की कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है।
नई दिल्ली में होने वाली बहु प्रतीक्षित ब्रिक्स समिट की तैयारियां जारी है। दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस समिट में हिस्सा लेने के लिए आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे चार्ट में भी बदलाव किया गया है। राजधानी दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। इसके दूसरे तरफ कई ट्रेनों की समय सारिणी में भी परिवर्तन किया गया गया है।
भारतीय रेलवे के मुताबिक, जिस रूट की ट्रेनों पर ब्रिक्स समिट का सबसे ज्यादा असर पड़ा है। उसमें वह ट्रेनें शामिल हैं, जो दिल्ली को गाजियाबाद, पलवल और शकूर बस्ती से जोड़ती हैं। इसके अलावा लंबी दूरी से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है। ब्रिक्स समिट के दौरान देश की राजधानी छावनी में बदल गई है। ऐसे में उत्तरी रेलवे ने समिट के दौरान विदेशी मेहमानों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की एक विस्तृत योजना जारी की है।
ब्रिक्स समिट की वजह से इन ट्रेनों को किया गया रद्द
रेलवे की रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें कुछ इस प्रकार हैं।
1. पलवल से शकूरबस्ती EMU को जाने वाली ट्रेन को कैंसल किया गया है। लिंक ट्रेन 64910
2. गाजियाबाद से शामिली जाने वाली ट्रेन को कैंसल किया गया है।
3. नई दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन को भी कैंसल किया गया है।
4. गाजियाबाद से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन को कैंसल किया गया है।
5.पलवल से शकूर बस्ती के लिए चलने वाली दो ट्रेनों पहले ही कैंसल हैं।
6. गाजियाबाद से नई दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द किया गया है।
कुल मिलाकर इन 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर के बीच में गाजियाबाद, नई दिल्ली, पलवल, शकूरबस्ती और वल्लभगढ़ से आने-जाने वाली ट्रेनों पर इसका असर रहने की संभावना है।
लंबी दूरी की ट्रेनों के बदले गए रूट
आसपास के इलाकों से आने वाली ट्रेनों के जहां रद्द किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। 11 सितंबर को जिन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है उनमें हजरत निजामुद्दीन- गाजियाबाद ईएमयू, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली शयाल्दा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, गाजियाबाद-मथुरा जंक्शन ईएमयू, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस शामिल है।
12 सितंबर को गोमती एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-श्यालदाह राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, गाजियाबाद मथुरा जंक्शन ईएमयू, रेवाड़ी-मथुरा केंट पैसेंजर, कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस, गाजियाबाद-पलवल ईएमयू, दिल्ली सहारानपुर, नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पानीपत-गाजियाबाद एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
इसके अलावा 13 तारीख को सहारनपुर-नई दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, बनारस नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस, मेरठ केंट-श्रीगंगानगर स्पेशल, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू और पलवल-गाजियाबाद ईएमयू का रूट डायवर्ट किया गया है।
ब्रिक्स समिट का रेलवे पर असर, यात्री क्या करें?
नई दिल्ली के आसपास रेलवे के जरिए यात्रा करने वाले लोगों को ब्रिक्स समिट की वजह से कुछ परेशानी आ सकती है। ऐसे में सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर के बीच अपनी ट्रेन की लेटेस्ट जानकारी लेते रहें। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए भी यह थोड़ी परेशानी की बात हो सकती है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से और आवाजाही को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए ट्रेनों को डायवर्ट करना और कैंसल करना अधिकारियों को जरूरी लगा। इसलिए इसे किया गया है। ऐसे में रेलवे की तरफ से कहा गया है कि लोगों को अपनी यात्रा के लिए कुछ समय पहले स्टेशन पर पहुंचना चाहिए, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।