23 अक्टूबर को रूह कंपाने आ रही नई Horror Film, गांव की 'काली खेती' में दबे हुए राज दहलाएंगे दिल - kaali kheti release date announced horror film starring jackie shroff sharad kelkar

Published on 29 सित॰ 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिनेमाघरों में अक्टूबर के महीने में एक बॉलीवुड हॉरर फिल्म (Horror Film) दस्तक देने वाली है। फिल्म का पोस्टर दिल दहलाने वाला है। जानिए रिलीज डेट के बारे में...

नई हॉरर फिल्म की रिलीज डेट आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नई हॉरर फिल्म की रिलीज डेट आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. हॉरर थ्रिलर फिल्म का ऐलान हुआ

  2. लीड रोल में हैं जैकी श्रॉफ-शरद केलकर

  3. 23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने में कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्हीं में से एक फिल्म हॉरर थ्रिलर है जो गांव की सुपरनैचुरल कहानी को पर्दे पर दिखाएगी।

हाल ही में, मेकर्स ने नई हॉरर फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म है 'काली खेती' (Kaali Kheti)। 

'काली खेती' का हुआ ऐलान

जैकी श्रॉफ ने 29 सितंबर 2026 को अपनी नई फिल्म 'काली खेती' का ऐलान किया है। यह एक सुपरनैचुरल रूरल थ्रिलर है। इसका पहला मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है। दिल दहलाने वाले पोस्टर में अंधेरी रात, लालटेन और राक्षस दिखाया गया है। पोस्टर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी रोंगटे खड़े करता है।

'मिर्जापुर' की एक्ट्रेस भी फिल्म का हिस्सा

इस पोस्टर को शेयर करते हुए जैकी श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, "रोशनी बुझने न देना, खेती जागने वाली है।" साथ ही फिल्म की स्टार कास्ट का नाम भी रिवील कर दिया गया है। फिल्म में जैकी और शरद के अलावा 'मिर्जापुर' (Mirzapur) की एक्ट्रेस नेहा सरगम (Neha Sargam) भी अहम भूमिका में हैं।

कब रिलीज होगी 'काली खेती'?

हारिस इम्तियाज खान के निर्देशन में बन रही 'काली खेती' की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले सना खान फिल्म का निर्माण कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

किससे टकराएगी 'काली खेती'?

अक्टूबर के महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें अजय देवगन की 'दृश्यम 3', 'नई नवेली', 'रणबाली' और 'उड़ता तीर' भी शामिल हैं। हालांकि, 'काली खेती' इन फिल्मों से नहीं टकराएगी। इस फिल्म का क्लैश 'पहला प्यार दूसरी बार' और 'तुम मेरे हो' से होने वाली है। यह दोनों 23 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही सुपरनैचुरल हॉरर ने मचाया तांडव, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही 134 मिनट की फिल्म