.
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भारत का हर नागरिक सम्मान पाने का अधिकारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के इस सम्मान को मजबूती देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ा है। बुधवार को ऑडिटोरियम में पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा सह सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कही।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गुजरात मॉडल को लागू करने का सपना देखा गया था। आज वह सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने किसान, मजदूर, युवा, व्यवसायी और महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। आवास योजना के तहत गरीबों के घर बने हैं, जिला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है। आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर देश की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। इससे सेना का मनोबल बढ़ा और विदेशों में भी भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हुई है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे एसआइआर को लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयास से गरीब, मजदूर, महिला, किसान और नौजवान सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। कार्यक्रम को लौरिया विधायक विनय बिहारी और नौतन विधायक नारायण प्रसाद, नरकटियागंज विधायक संजय कुमार पांडेय, बगहा विधायक राम सिंह भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने की। इससे पूर्व नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गान से हुई। मौजूद लोगों ने विकसित भारत का संकल्प पत्र भी भरा। कार्यक्रम के बाद जीएमसीएच मीना बाजार चौराहा पर सेवा ज्योति लगाया गया। मौके पर सरला रजक, आनंद सिंह, रवि सिंह, मनुबाबू कुशवाहा, मनोज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।