2026 की एक महाफ्लॉप फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक देते ही टॉप 10 में जगह बना ली है। ...और पढ़ें
-1783859948037_m.webp)
ओटीटी पर आते ही रोमांटिक ड्रामा ने जमाई धाक
HighLights
ओटीटी पर आते ही रोमांटिक ड्रामा ने जमाई धाक
बॉक्स ऑफिस पर रही थी महाफ्लॉप
ओटीटी पर आकर टॉप 10 में बनाई जगह
एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अगर कहा जाए कि ओटीटी (OTT) फिल्मों का दूसरा घर बन गया है और यह फिल्मों को दूसरी जिंदगी देता है तो गलत नहीं होगा। क्योंकि कभी-कभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं करती लेकिन ओटीटी पर आते ही उनकी किस्मत चमक जाती है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म
कुछ ऐसा ही हुआ 2 महीने पहले थिएटर में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा (Romantic Drama) के साथ। वैसे तो फिल्म कम ही बजट में बनी थी लेकिन फिर भी यह बजट वसूल नहीं कर पाई। यानी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फिल्म फ्लॉप रही।
ओटीटी पर आते ही छाई रोमांटिक ड्रामा
बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होने के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हुई। रिलीज होते ही इस फिल्म ने प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। इतना ही नहीं यह फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।
-1783860060981.jpg)
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी प्रयागराज के फॉरेस्ट ऑफिसर और उनकी पत्रकार पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी तब उलझ जाती है जब प्रजापति अपनी कॉलेज की दोस्त की मदद करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि चंचल के पिता बहुत ताकतवर हैं। वह अपनी दोस्त की मदद की करने की कोशिश में झूठ बोलता है।
-1783860078079.jpg)
इस बीच उसकी पत्नी को शक हो जाता है कि उसके पति का अफेयर चल रहा है। इस बीच मजेदार सीन, कंफ्यूजन का सिलसिला शुरू होता है क्योंकि वह अपने ही झूठ के जाल में फंस जाता है और इससे निकलने की कोशिश करता है।
कौन सी है फिल्म?
यहां जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Who Do) जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं अब यह 2 महीने बाद 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है यहां गदर काट रही है।
-1783860088963.jpg)
रोमांटिक ड्रामा में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्टर किया है।
यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh 2: थिएटर के बाद OTT पर किस्मत आजमाने आ रही आयुष्मान खुराना की फिल्म, कब और कहां होगी स्ट्रीम?