एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला 17वां गोल्ड मेडल, भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने सोने पर साधा निशाना

Published on 3 अक्टू॰ 2026

Asian Games 2026 : भारतीय रिकर्व तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने 2026 एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराकर एशियाई खेलों में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है.

Asian Games 2026 : भारतीय रिकर्व तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने 2026 एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराकर एशियाई खेलों में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है.

author-image

New Update

Asian Games 2026

Asian Games 2026 Photograph: (x)

Asian Games 2026 : भारतीय रिकर्व तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिला दिया है. उन्होंने आज यानी 14वें दिन भारत की शुरुता गोल्ड के साथ कराई है. इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 77 हो गई है. इसमें 17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. आर्चरी में कुमकुम मोहोद ने धमाल मचा दिया है. उन्होंने दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराकर एशियाई खेलों में महिलाओं के व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है.

— India_AllSports (@India_AllSports) October 3, 2026

17 वर्षीय तीरंदाज ने जीता गोल्ड 

भारत की 17 साल की महिला तीरंदाज कुमकुम मोहोद शनिवार को दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को शूट-ऑफ में हराकर एशियन गेम्स के इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट में कोई भी मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. उन्होंने पांच सेट के बाद फाइनल 5-5 से बराबर होने के बाद भारतीय टीनेजर ने 6-5 से जीत हासिल की और गोल्ड मेडल जीत लिया. 

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 3, 2026

इस जीत से भारत को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक गेम्स के लिए इंडिविजुअल कोटा भी मिला, जिसमें कुमकुम और ओह दोनों ने अपने-अपने देशों के लिए एक-एक कोटा हासिल किया. कुमकुम को फाइनल में शुरुआती पिछड़ने के बाद वापसी करनी पड़ी। ओह ने पहला सेट 29-27 से जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली, जबकि दूसरा सेट 29-29 पर खत्म हुआ, जिससे साउथ कोरियन खिलाड़ी 3-1 से आगे हो गई.

भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे सेट में जोरदार जवाब दिया और लगातार तीन 10 लगाकर परफेक्ट 30 बनाया. ओह ने 29 के साथ खत्म किया, जिससे कुमकुम ने अंतर कम किया और मैच 3-3 से बराबर कर दिया. ओह ने चौथे सेट में फिर से बढ़त हासिल की, इसे 28-27 से जीतकर 5-3 से टाइटल से एक सेट पॉइंट दूर हो गईं. कुमकुम ने पांचवें सेट में शांत प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 से शुरुआत की और इसके बाद दो और 10 लगाकर परफेक्ट 30 के साथ खत्म किया. ओह 28 बना पाईं, जिससे फाइनल शूट-ऑफ में चला गया.

GOLD NO.17 FOR INDIA. 🇮🇳

- 17 year old Kumkum Mohod became the first Indian woman ever to win an individual recurve gold medal at the Asian Games. 🏹🥇 pic.twitter.com/a1ttnSoZXR

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 3, 2026

एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली

देशस्वर्णरजतकांस्यकुल
चीन1628174317
जापान728385240
दक्षिण कोरिया334062135
उज्बेकिस्तान20232265
भारत17253577
ईरान15171345

ये भी पढ़ें : एक दिन में 5 गोल्ड! बॉक्सिंग में आए 3 मेडल, परवीन हुड्डा, सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने बढ़ाया देश का मान, जीते स्वर्ण पदक

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें