शैफाली वर्मा की फिफ्टी, दीप्ति का धमाल, महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को दिया 150 रनों का लक्ष्य

Published on 10 सित॰ 2026

IND vs BAN: महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 149 रनों का स्कोर बनाया है. यानी बांग्लादेश को अब जीत के लिए 150 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए ओपनर शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेलीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन बनाए. इसके अलावा ऋचा घोष 21 और प्रतिका रावल 20 रनों का योगदान दिया. वहीं बांग्लादेश के लिए बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातुन ने 2 विकेट चटकाए. जबकि नाहिदा अख्तर और राबेया खान को 1-1 सफलता मिली.

स्मृति वर्मा जल्दी हो गईं आउट

बांग्लादेश के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने किया. भारत की शुरुआत खराब रही. टीम इंडिया ने दूसरे ही ओवर में 9 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया. सुल्ताना खातून ने स्मृति मंधाना को आउट किया. मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर चलती बनीं. इसी ओवर में शैफाली वर्मा का भी एक कैच ड्रॉप हुआ.

शैफाली वर्मा और प्रतिका रावल के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

इसके बाद शैफाली वर्मा ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी प्रतिका रावल के साथ मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन फिर 59 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. राबेया खातुन ने प्रतिका रावल को आउट कर पवेलियन भेजा. प्रतिका 24 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुईं. 

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026

शानदार पारी खेलकर शैफाली वर्मा हुईं लौटी पवेलियन

इसके बाद भारतीय टीम को 14वें ओवर में 92 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा. एक शानदार पारी खेलकर ओपनर शैफाली वर्मा आउट हुईं. उन्हें सुल्ताना खातुन ने अपना शिकार बनाया. शैफाली 40 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेलीं, जिसमें 7 चौका और 3 छक्का शामिल रहा.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026

दीप्ति शर्मा ने तेज बनाए रन, नाबाद रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर

शैफाली वर्मा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने एक छोटी साझेदारी की, लेकिन ऋचा कुछ खास नहीं कर सकीं और 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गईं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के निकले. इसके बाद दीप्ति शर्मा ने 6 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया. दीप्ति ने एक चौका और एक छक्का लगाया. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 28 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने 2 छक्के लगाए.

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 10, 2026

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर.

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान के पहले T20I मैच पर खतरा, क्या BRICS Summit की वजह से बदल जाएगा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट