डॉ. इम्तियाज नूरानी के पहले घोषित उम्मीदवार रवींद्र यादव को बदले जाने की जानकारी जनसुराज की ओर से नहीं दी गई है।
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपने प्रत्याशी में बदलाव किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में पहले घोषित उम्मीदवार रवीन्द्र कुमार यादव के
.
पार्टी की ओर से जारी संक्षिप्त परिचय के अनुसार, डॉ. मो इम्तियाज नूरानी मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता स्वर्गीय मो. सदरुल हक थे। उनकी उम्र 49 वर्ष है और उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। मधुबनी में वे निजी अस्पताल के संचालन से जुड़े होने के साथ समाजसेवी एवं व्यवसायी के रूप में भी सक्रिय बताए गए हैं।

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद वोट अपील करने पहुंचे जनसुराज के नए प्रत्याशी नूरानी।
नूरानी ने साल 2020 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था एमएलसी चुनाव
डॉ. इम्तियाज नूरानी के राजनीतिक सफर की बात करें तो साल 2020 के एमएलसी चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके बारे में यह भी दावा किया जा रहा है कि जन सुराज का प्रत्याशी घोषित होने से पहले तक वे कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे और वोट मांग रहे थे।
सोशल मीडिया पर उनके कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीरें भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में कांग्रेस की ओर से उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रदेश कार्यालय में जनसुराज प्रत्याशी इम्तियाज नूरानी।
20 सितंबर को घोषित हुए थे रवीन्द्र कुमार यादव
इससे पहले 20 सितंबर को जन सुराज ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र कुमार यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पार्टी के अनुसार, रवीन्द्र कुमार यादव दरभंगा में सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे कला संकाय से स्नातक हैं और उनके अनुसार वर्ष 2011 से ज्ञान ज्योति स्कूल ऑफ नर्सिंग, दरभंगा का संचालन कर रहे हैं।
इसके अलावा वे एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताए गए थे। वे जिला शांति समिति के सदस्य और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सदस्य भी रहे हैं। सितंबर की शुरुआत में उनके जन सुराज से जुड़ने की जानकारी सामने आई थी। उस समय उन्हें जदयू का पूर्व प्रदेश सचिव बताया गया था।

लहवार में जनसभा करते हुए नूरानी।
अब पार्टी ने उनकी जगह डॉ. मोहम्मद इम्तियाज नूरानी को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी बदले जाने के कारणों की विस्तृत जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में नहीं दी गई है। आगामी विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बदलाव के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।