Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. कुलदीप सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं.
Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. कुलदीप सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/30/kuldeep-yadav-2026-09-30-18-29-07.jpg)
Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में कुलदीप ने 2 विकेट चटकाते ही अपने 200 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह वनडे इतिहास में विकेटों का 'दोहरा शतक' लगाने वाले भारत के महज चौथे स्पिनर और ओवरऑल 9वें गेंदबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं, कुलदीप यादव अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले नंबर-1 भारतीय स्पिनर भी बन गए हैं. अपनी जादुई फिरकी के दम पर कुलदीप ने न सिर्फ कई दिग्गजों को पछाड़ा है, बल्कि कई बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं.
भारत के लिए सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले स्पिनर बने कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में 2 विकेट लेते ही वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ कुलदीप यादव भारत के लिए सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में महान अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं, वह भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. पहले नंबर पर मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने महज 104 मैचों में यह कारनामा किया था. जबकि कुलदीप यादव ने 123 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है.
भारत के लिए सबसे कम वनडे मैचों में 200 विकेट
• 104 मैच – मोहम्मद शमी
• 123 मैच – कुलदीप यादव
• 133 मैच – अजीत अगरकर
• 144 मैच – जहीर खान
• 147 मैच – अनिल कुंबले / जवागल श्रीनाथ
Kuldeep Yadav Completed 200 ODI wickets and He is The Fastest Indian Spinner to Do. pic.twitter.com/uELqwdhYKt
— Cricket Buzz (@Cricketbuzz56) September 30, 2026
स्पिनरों में सबसे कम गेंदें फेंकने वाले तीसरे गेंदबाज बने कुलदीप
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से (कम गेंदों में) 200 विकेट पूरे करने के मामले में कुलदीप यादव दुनिया के टॉप स्पिनरों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उन्होंने महान शेन वॉर्न और एडम जैम्पा जैसे स्पिनरों को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है. कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में 5782 गेंदों में अपना 200 विकेट पूरा किया है.
200 वनडे विकेट के लिए सबसे कम गेंदें लेने वाले स्पिनर
• 5451 गेंदें – सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान)
• 5782 गेंदें – राशिद खान (अफगानिस्तान)
• 6319 गेंदें – कुलदीप यादव (भारत)
• 6385 गेंदें – एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया)
• 6881 गेंदें – आदिल राशिद (इंग्लैंड)
• 6983 गेंदें – शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
गुवाहाटी में कुलदीप यादव का रिकॉर्ड तोड़ स्पेल
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में कुलदीप यादव कमाल के फॉर्म में दिखे हैं. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पिछले मैच में शानदार 4 विकेट (4/40) लेने के बाद, कुलदीप ने गुवाहाटी की सपाट पिच पर भी अपनी फिरकी का जादू चलाया. जहां एक तरफ कैरेबियाई बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे, वहीं कुलदीप ने सूझबूझ से गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए और अपने करियर के 200 विकेटों का जादुई आंकड़ा छू लिया.
यह भी पढ़ें: ODI क्रिकेट में पहली बार वेस्टइंडीज ने किया ये कारनामा, एक पारी में 3 शतक जड़ रचा इतिहास, भारतीय गेंदबाजों के मुंह पर मारा तमाचा