रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे इंटरनेशल टी-20 मुकाबला.. इन्हें मिलेगी बिना टिकट फ्री एंट्री, CM साय के सुझाव पर सहमत क्रिकेट संघ | IBC24

Published on 14 अक्टू॰ 2026

Free tickets for the India vs. Zimbabwe women's match in Raipur: रायपुर: राजधानी के शहीद वीरनारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले भारतीय महिला और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इन मुकाबलों में महिलाओं की एंट्री फ्री रहेगी यानी उन्हें मैच के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इसकी पहले खुद प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने की है। चूंकि यह इंटरनेशनल मुकाबला महिला टीमों की बीच खेला जाएगा लिहाजा उन्होंने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को यह सुझाव दिया था। वही क्रिकेट संघ सीएम के इस सुझाव पर सहमत हो गया है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

16 अक्टूबर से शुरू होगा पहला मैच

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को शाम 7 बजे से  खेला जाएगा। सीरीज के लिए भारतीय टीम 11 अक्टूबर से शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को पहुंचकर 13 अक्टूबर से अभ्यास करेगी।

मैच की तैयारियों के लिए स्टेडियम में मैदान तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैदान की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के पास 20 लाख रुपये की सुरक्षा निधि जमा कराने का आदेश दिया गया है।

ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू

Free tickets for the India vs. Zimbabwe women's match in Raipur:बता दें कि, मैचों के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है। क्रिकेट प्रेमी अपनी पसंद के स्टैंड के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं।

250 रुपये से शुरू टिकट की कीमत

दर्शकों के लिए लोअर स्टैंड की टिकट 250 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं, तीनों मुकाबलों को देखने के लिए सीरीज टिकट की कीमत 499 रुपये रखी गई है। इसके अलावा दो टिकटों का कॉम्बो ऑफर 350 रुपये में उपलब्ध हैं। प्रीमियम श्रेणी में प्लेटिनम टिकट 3500 रुपये, गोल्ड टिकट 2500 रुपये और सिल्वर टिकट 2000 रुपये में मिल रहा हैं।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

सीरीज में भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना होंगी। टीम में शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और अन्य प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था रायपुर के होटलों में की गई है।।

इन्हें भी पढ़ें:

रियाद में फिर से धमाकों की आवाज सुनाई देने के बीच सऊदी अरब ने हूती मिसाइल को रोका

ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों के समूह ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की

हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई

बंगाल के मुख्यमंत्री ने हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स के 6,000 करोड़ रुपये के रसायन संयंत्र का उद्घाटन किया

एसआरएफटीआई के विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, कुलपति से इस्तीफे की मांग