india tour of afghanistan: भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे को जल्द मंजूरी मिल सकती। रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत चल रही। अगर यह दौरा तय होता है तो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज को कुछ दिन आगे बढ़ाया जा सकता।
india vs bangaldesh tour
- Published: 14 Jul 2026, 06:21 PM IST
- Last Updated: 14 Jul 2026, 06:21 PM IST
india tour of afghanistan: भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा अब हकीकत बनने के करीब पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बातचीत सही दिशा में बढ़ रही। अगर इस दौरे को अंतिम मंजूरी मिलती है तो भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रस्तावित टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज पहले 13 सितंबर से शुरू होने वाली थी। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना प्रस्तावित था। अब इस सीरीज की शुरुआत 17 सितंबर से कराए जाने पर चर्चा चल रही, ताकि भारत के पास श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद बांग्लादेश का छोटा दौरा करने के लिए पूरा समय मिल सके।
रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सितंबर में भारत की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार। बोर्ड 6 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज कराना चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने हाल ही में इस सीरीज के टेलीविजन और डिजिटल मीडिया अधिकारों की बिक्री की प्रोसेस भी शुरू कर दी।
इस बीच दोनों देशों के रिश्तों में भी जो तल्खी आई थी, उसमें बदलाव देखने को मिला। भारत ने हाल ही में करीब 2 साल बाद बांग्लादेशी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करना फिर से शुरू किया। 2024 में बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी। माना जा रहा कि इसी के बाद क्रिकेट संबंधों को भी नई रफ्तार मिली।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआई जल्द ही दौरे को हरी झंडी देगा। उन्होंने कहा कि अभी तक भारतीय बोर्ड की ओर से अंतिम मंजूरी नहीं मिली। लेकिन उन्होंने दौरे से इनकार भी नहीं किया है। इसलिए बोर्ड को सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीसीबी के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल हाल ही में स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग से लौटे हैं। वहां उन्हें इस दौरे को लेकर पॉजिटिव संकेत मिले हैं।
गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच यह द्विपक्षीय सीरीज पिछले साल खेली जानी थी। लेकिन दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। तमीम इकबाल ने पहले भी भरोसा जताया था कि भारतीय टीम इस साल बांग्लादेश का दौरा जरूर करेगी। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस भारत के खिलाफ सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते और पिछली सीरीज में मेजबान टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था।
अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय टीम करीब चार साल बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी।