Xiaomi ने भारत में 20,000mAh की बैटरी और इन-बिल्ट USB Type-C केबल के साथ Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च कर दिया है। ये नया पावर बैंक स्मार्टफोन्स, टैबल ...और पढ़ें

Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W भारत में लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने भारत में 20,000mAh की बैटरी, 67W तक की फास्ट चार्जिंग और इन-बिल्ट USB Type-C केबल के साथ Power Bank 5i 20000 67W पेश किया है। ये नया पावर बैंक स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, लैपटॉप्स, हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइसेज और दूसरे USB-पावर्ड प्रोडक्ट्स को चार्ज करने के लिए डिजाइन किया गया है। ये तेजी से रीचार्ज होने के लिए 65W फास्ट इनपुट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये एक्सेसरी इस महीने के आखिर में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W की भारत में कीमत और उपलब्धता
Xiaomi ने प्रेस रिलीज में कन्फर्म किया है कि Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W की भारत में स्पेशल लॉन्च प्राइस 3,499 रुपये है। इसे ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है और ये 28 जुलाई दोपहर 12 बजे से Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon India और Xiaomi रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
![]()
Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W में इन-बिल्ट USB Type-C केबल के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है, जिससे कम्पैटिबल डिवाइसेज के लिए अलग से केबल ले जाने की जरूरत खत्म हो जाती है। इसमें एक स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी शामिल है जो बचे हुए बैटरी लेवल और चार्जिंग स्टेटस की रियल-टाइम इंफॉर्मेशन देता है।
कनेक्टिविटी के लिए, Xiaomi Power Bank 5i एक इंटीग्रेटेड USB Type-C केबल, एक USB Type-C पोर्ट और एक USB Type-A पोर्ट से लैस है। ये एक साथ कई डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है और Android, iOS और बाकी USB-पावर्ड डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबिलिटी के लिए PD 3.0 PPS, QC 3.5, BC1.2 और Apple 2.4A फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल्स को सपोर्ट करता है।
Xiaomi Power Bank 5i में 20,000mAh की बैटरी दी गई है और यह 67W तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। ये स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, लैपटॉप्स, हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइसेज और दूसरे सपोर्टेड USB-पावर्ड एक्सेसरीज के साथ कम्पैटिबल है। पावर बैंक 65W तक की फास्ट इनपुट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे ये यूज के बीच काफी तेजी से रीचार्ज हो जाता है।
Xiaomi का कहना है कि इसका कॉम्पैक्ट साइज डेली यूज और ट्रैवल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W का डायमेंशन 140 × 72 × 31.2mm है और इसका वजन 420 ग्राम है।