₹2 लाख का हो सकता है Foldable iPhone Ultra, फिर भी मिल सकती हैं कई कमियां

Published on 7 सित॰ 2026

Sep 07, 2026 10:11 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। हालांकि इसके बावजूद कुछ फीचर्स से समझौता करना पड़ सकता है। 

Apple Foldable iPhone Ultra

Foldable iPhone Ultra की भारत में कीमत 2 लाख रुपये या इससे ज्यादा हो सकती है।

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। कंपनी 9 सितंबर को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में नया फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra नाम दिए जाने की बात कही जा रही है। इसकी कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है, यानी भारतीय मार्केट में यह फोन करीब 2 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा कीमत का पड़ सकता है।

Apple की एंट्री ऐसे समय में हो रही है जब फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, जबकि ट्रेडिशनल स्मार्टफोन मार्केट पर दबाव है। Economic Times के मुताबिक, साल 2026 में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट का अनुमान है, लेकिन फोल्डेबल फोन सेगमेंट में ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में Apple का यह फोन Samsung जैसी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

हालांकि, करीब 2 लाख रुपये की कीमत वाला यह फोन हर मामले में सबसे ज्यादा फीचर्स देने वाला iPhone नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को बेहद पतला रखने के लिए Apple को कुछ लोकप्रिय फीचर्स हटाने पड़ सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव Face ID में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि फोल्डेबल डिजाइन की वजह से Face ID के लिए जरूरी हार्डवेयर के बजाय पावर बटन में Touch ID दिया जा सकता है।

कई और फीचर्स से होगा कॉम्प्रोमाइज

कैमरा सिस्टम में भी समझौता होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Ultra में दो रियर कैमरे मिल सकते हैं, जबकि iPhone Pro मॉडल में मिलने वाला अलग Telephoto कैमरा इसमें नहीं होगा। यानी इतना महंगा फोन खरीदने वाले यूजर्स को Pro Max जैसी कैमरा क्षमता नहीं मिलेगी और बेहतर जूम नहीं मिल पाएगा।

सम्बंधित सुझाव

गायब हो सकता है फोन का Action Button

साथ ही Action Button के भी गायब होने की चर्चा है। फोन के बेहद पतले डिजाइन के कारण Apple ट्रेडिशनल बटन लेआउट में बदलाव कर सकता है। वहीं, डिवाइस में फिजिकल SIM स्लॉट के बजाय केवल eSIM दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। mmWave 5G सपोर्ट को लेकर भी सीमाएं हो सकती हैं।

फोल्डेबल iPhone की सफलता Apple के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Samsung इस सेगमेंट में पहले से मजबूत स्थिति में है। Apple का फायदा उसका बड़ा प्रीमियम यूजर बेस और मजबूत ecosystem होगा। अगर कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को सफल बनाती है, तो इससे पूरे फोल्डेबल बाजार को तेजी मिल सकती है। इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च के बाद ही कन्फर्म होंगे।

चीन पहले ही टक्कर देने को तैयार

Huawei और Xiaomi ने Apple के इवेंट से ठीक पहले अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किए हैं। Huawei ने Mate XT2 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें ट्राई-फोल्ड डिजाइन और नया Kirin 9050 Pro चिप दिया गया है, जबकि Xiaomi ने Xiaomi 18 Fold पेश किया है, जो पतले और हल्के डिजाइन के साथ आता है। खास बात यह है कि Xiaomi का नया फोल्डेबल Apple के संभावित 2 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले iPhone के मुकाबले चीन में 10,999 युआन (करीब 1.5 लाख रुपये) से शुरू होता है। ऐसे में Apple को प्रीमियम फोल्डेबल बाजार में सिर्फ Samsung ही नहीं, बल्कि तेजी से इनोवेशन कर रही चाइनीज कंपनियों से भी मुकाबला करना होगा।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें