Karan Johar Traitors 2 Host: करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो ट्रेटर्स को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. आज मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें करण स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. शो के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट के साथ ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. आइए जानते हैं कि यह कब और कहां पर स्ट्रीम होगा.
Karan Johar Traitors 2 Host: करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो ट्रेटर्स को होस्ट करते हुए नजर आएंगे. आज मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है. जिसमें करण स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. शो के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट के साथ ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट पैदा हो गई है. आइए जानते हैं कि यह कब और कहां पर स्ट्रीम होगा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/27/karan-johar-2-2026-07-27-18-35-27.png)
Karan Johar Traitors 2 Host: रियलिटी शो पसंद करने वालों को इन दिनों भरपूर एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है. इस समय अलायंस और लॉक अप 2 जैसे कई रियलिटी शो देखने के लिए मिल रहे हैं. इसी के साथ कुछ दिन बाद बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी भी आना वाला है. वहीं, अब मेकर्स ने ट्रेटर्स (The Traitors 2) के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी है. करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करते नजर आएंगे. पहले सीजन की शानदार सक्सेस के बाद मेकर्स अब और बड़ा गेम, ज्यादा सस्पेंस, नए सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स और पहले से ज्यादा माइंड गेम्स लेकर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये रियलिटी शो कब और कहां स्ट्रीम होगा.
करण जौहर फिर बनेंगे गेम के मास्टर
'द ट्रेटर्स 2' में एक बार फिर करण जौहर होस्ट करते दिखाई देंगे. मेकर्स की ओर जारी प्रोमो में उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला है. पहले सीजन में उन्होंने जिस तरह खिलाड़ियों के बीच विश्वास, धोखे और सस्पेंस का खेल पेश किया था, उसे लोगों ने खूब पसंद किया था. अब दूसरे सीजन में करण बतौर होस्ट और भी मजेदार अंदाज में पूरे खेल को आगे बढ़ाते नजर आएंगे.
कब और कहां देख पाएंगे 'द ट्रेटर्स 2'?
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. इस खास बात यह है कि यह हर दिन नहीं आएगा बल्कि गुरुवार को स्ट्रीम होगा. आपको बता दें कि यह शो इंटरनेशनल हिट रियलिटी फॉर्मेट का इंडियन एडिशन है. जिसके 40 से ज्यादा देशों में अलग-अलग एडॉप्टेशन बन चुके हैं. इंडिया में में पहले सीजन को बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिला था इसी के साथ अब मेकर्स ने दूसरे सीजन को और बड़े लेवल पर तैयार किया है.ट्रेटर्स को धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है.
जबरदस्त गेम मिलेगा देखने के लिए
इस शो को लेकर प्राइम वीडियो इंडिया के प्रमुख निखिल मधोक का कहना है कि इस बार दांव पहले से कहीं बड़े-बड़े होंगे. गेमप्ले और धांसू होगा, माइंड गेम्स और टफ होंगे, जबकि ड्रामा भी कई गुना बढ़ जाएगा. शो में विश्वास और धोखा पहले से ज्यादा अहम भूमिका निभाएंगे. मेकर्स का मानना है कि ऑडियंस को शो के हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और सस्पेंस देखने के लिए मिलेंगे और कोई भी कंटेस्टेंट आखिरी पल तक सुरक्षित नहीं रहेगा.
कितने कंटेंस्टेंट आएंगे नजर
इस बार शो में अलग-अलग फील्ड से जुड़े 21 से ज्यादा सेलिब्रिटी खिलाड़ी नजर आएंगे. सभी कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी और ग्रैंड प्राइज जीतने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ स्ट्रैटजी बनाते दिखाई देंगे. पहले की तरह साइकोलॉजिकल गेम, असली इमोशन्स, सस्पेंस और जबरदस्त ड्रामा का डोज मिलेगा. प्राइम वीडियो पर जारी ट्रेटर्स के प्रोमो में मल्लिका शेरावत और मुनव्वर फारुकी की भी झलक दिखाई गई है. इसके अलावा कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स की भी झलक देखने को मिले. प्रोमो में अपूर्वा मखीजा भी दिखाई दीं, जो इन दिनों 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर सुर्खियां बटोरी रही हैं.
ट्रेटर्स को लेकर लोगों के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट
ट्रेटर्स का प्रोमा सामने आने के बाद लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. वहीं, प्रोमो में करण जौहर के खास और स्टाइलिश अंदाज में नजर आए.इसमें वह कहते हैं कि एक साल बीत गया, लेकिन कुछ धोखे अब भी ताजा हैं. इसके बाद वह 'म्यूजियम ऑफ द ट्रेटर्स' की बात करते हैं और इशारों में कहते हैं कि इस बार भी फ्रेंडशिप से ज्यादा धोखा देखने को मिलेगा. प्रोमो में यह भी साफ कर दिया गया है कि इस बार 21 कंटेंस्टेंट हिस्सा लेंगे. जहां भरोसा टूटेगा, नई स्ट्रैटजी बनेंगी और हर एपिसोड के साथ गेम और दिलचस्प होता जाएगा.
ये भी पढ़ें: Ex वाइफ के जाने पर अलायंस में इमोशनल हुए सोहेल खान, बोले- 'दिल कह रहा था रुक जाओ', फिर कही ऐसी बात जिसने जीत लिया दिल