घास काटने की नौकरी करता था, अब 2 वनडे में झटके 9 विकेट, इंटरनेशनल क्रिकेट में हैरतअंगेज खिलाड़ी की एंट्री

Published on 17 जुल॰ 2026

घास काटने की नौकरी करता था, अब 2 वनडे में झटके 9 विकेट, इंटरनेशनल क्रिकेट में हैरतअंगेज खिलाड़ी की एंट्री

लेनॉक्स का कमाल (फोटो-पीटीआई)

एक ओर जहां भारतीय फैंस की नजर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर है वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज में भी एक वनडे सीरीज चल रही है जहां न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने अपने टैलेंट से सभी का दिल जीत लिया है. बात हो रही है जेडन लेनॉक्स की, जो कि लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को शानदार जीत दिलाई. Jayden Lennox ने गयाना में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट झटके और पूरी विंडीज टीम सिर्फ 140 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में न्यूजीलैंड ने ये मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया.

जेडन लेनॉक्स का कमाल

जेडन लेनॉक्स इस वनडे सीरीज में विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं. बाएं हाथ के इस स्पिनर ने पहले मैच में एक विकेट लिया लेकिन अगले दो मैचों में वो 9 विकेट ले गए. लेनॉक्स ने प्रोविडिंस में खेले गए मुकाबले में महज 19 रन देकर 5 विकेट झटके थे जो कि उनका बेस्ट प्रदर्शन भी था. उनकी दमदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने वो मैच भी 5 विकेट से जीता था. लेनॉक्स लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं.

लेनॉक्स का इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना है चमत्कार

बता दें लेनॉक्स का इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलना ही चमत्कार है. इस खिलाड़ी ने 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया था. गजब की बात ये है कि 6 साल के अंदर मतलब 31 साल की उम्र में उन्होंने डेब्यू भी कर लिया. ये डेब्यू उन्होंने भारत के खिलाफ किया था जिसमें उन्होंने हर्षित रामा का विकेट लिया.

Jayden Lennox served a double dose of clean bowleds 😮💨

Nine wickets in his last two matches 👏

Catch the action from New Zealand tour of West Indies LIVE only on FanCode 📲#WIvNZ pic.twitter.com/YIaonG31b3

— FanCode (@FanCode) July 17, 2026

घास काटने का काम करते थे लेनॉक्स

लेनॉक्स की एक खास बात ये है कि उन्होंने क्रिकेटर बनने से पहले कई नौकरियां की. वो लैब टेक्नेशियन रहे. इसके अलावा उन्होंने गोल्फ कोर्स पर घास काटने का काम किया. ये काम उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में किया था. इसके अलावा वो फील्ड टेक्नेशियन भी रहे. दिलचस्प बात ये है कि लेनॉक्स ने Massey University से साइंस,टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस में डिप्लोमा किया हुआ है.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button