मिनी सेगमेंट में शामिल इन दोनों मॉडल (एस-प्रेसो और ऑल्टो) की डिमांड में नए GST 2.0 के बाद इजाफा देखने को मिला है। खासकर, ऑल्टो की डिमांड में तेजी आई है। इस छोटी कार में 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है। साथ ही, ये छोटी यात्राओं के साथ सिटी के लिए परफेक्ट कार मानी जाती है।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने एक बार फिर सेल्स में शानदार ग्रोथ दर्ज की। दरअसल, अगस्त 2026 की बिक्री से कंपनी ने साल-दर-साल के आधार पर अगस्त 2025 का सेल्स रिकॉर्ड तोड़ दिया। कंपनी ने बीते महीने कुल 2,19,220 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त 2025 की 1,80,683 यूनिट से 21.3% ज्यादा है। कंपनी की कुल डोमेस्टिग व्हीकल सेल्स अगस्त 2025 में 1,31,278 यूनिट से 34.8% बढ़कर 1,76,971 यूनिट हो गई। इस सेल में कंपनी के मिनी सेगमेंट का भी अहम रोल रहा। इस सेगमेंट में देश की दो सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो और ऑल्टो शामिल हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 6.73 - 9.99 लाख
₹ 6 - 10.63 लाख
₹ 5.99 - 9.17 लाख
₹ 6.3 - 10.8 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
दरअसल, मिनी सेगमेंट में शामिल इन दोनों मॉडल (एस-प्रेसो और ऑल्टो) की डिमांड में नए GST 2.0 के बाद इजाफा देखने को मिला है। खासकर, ऑल्टो की डिमांड में तेजी आई है। इस छोटी कार में 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है। साथ ही, ये छोटी यात्राओं के साथ सिटी के लिए परफेक्ट कार मानी जाती है। अपने कॉम्पैक्ट साइज के चलते ये छोटी पार्किंग में आ जाती है। बता दें कि अगस्त 2026 में इनकी 8,799 यूनिट बिकीं। जबकि, अगस्त 2025 में इन दोनों की बिक्री का आंकड़ा 6,853 यूनिट का था। चलिए अब दोनों के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
एस-प्रेसो में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 349,900 रुपए है।
मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी। बता दें कि अप्रैल में इसे साल-दस-साल के आधार पर 617% की ग्रोथ मिली।
मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 369,900 रुपए है।
ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।
इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।
